×

मौसम ने ली करवट: दिल्ली में घना कोहरा तो इन प्रदेशों में कुछ ऐसा है हाल

एक बार फिर से दिल्ली में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। आज यानि बुधवार सुबह से ही एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है।

Shreya
Published on: 22 Jan 2020 3:45 AM GMT
मौसम ने ली करवट: दिल्ली में घना कोहरा तो इन प्रदेशों में कुछ ऐसा है हाल
X

नई दिल्ली: एक बार फिर से दिल्ली में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। आज यानि बुधवार सुबह से ही एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी घट गई और इससे यातायात/वाहनों पर भी काफी फर्क पड़ रहा है। कहीं-कहीं विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस है।

ठंडी हवाएं चलने के बाद मिलेगी कोहरे से राहत

ठंड से कुछ दिन मिल राहत के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक-दो दिनों ठंडी हवाएं चलेंगी, जिसके बाद कोहरे से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: CAA संवैधानिक है या नही, 144 याचिकाओं पर आज सुप्रीमकोर्ट में होगी सुनवाई

ट्रेन और फ्लाइट पर पड़ रहा असर

ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनें भी काफी ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। उत्तर रेलवे रीजन की लगभग 22 ट्रेनें घना कोहरा और विजिबिलिटी कम होने के कारण देरी से चल रही हैं। वहीं कोहरे को देखते हुए 6 से ज्यादा फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं।

हिमाचल में शून्य से नीचे दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। लोगों को अभी भी ठंड से राहत नहीं मिली है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है और इन प्रदेशों में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। वहीं कश्मीर घाटी की बात करें तो वहां पर वहां की सड़कें बर्फ की चादर से ढ़की हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में भी लोग कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस में जा चुका है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: इस मंत्र में है मनुष्य की मौत का राज, नहीं विश्वास तो कर लें जाप….

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शाम में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर में अभी भी लोगों को ठंड से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही क्योंकि वहां का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से कम होने की वजह से सड़कों पर बर्फ की चादर पड़ी हुई है। ऐसे में सबसे अधिक समस्याओं का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात बॉर्डर के लिए बीएसएफ ने जारी किया 15 दिन का अलर्ट

Shreya

Shreya

Next Story