×

9 साल तक जेल में मुझे प्रताड़ित करने वालों को मांगनी चाहिए माफी: प्रज्ञा

बृहस्पतिवार शाम को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुम्बई एटीएस के तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे पर जेल में यातना देने का आरोप लगाते हुए प्रज्ञा ने कहा था कि मैंने करकरे का सर्वनाश होने का श्राप दिया था और इसके सवा माह बाद आतंकवादियों ने उन्हें मार दिया।

Shivakant Shukla
Published on: 20 April 2019 1:38 PM GMT
9 साल तक जेल में मुझे प्रताड़ित करने वालों को मांगनी चाहिए माफी: प्रज्ञा
X

भोपाल: मालेगांव बम धमाकों की आरोपी एवं भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि उन लोगों को मेरे से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने 9 साल तक जेल में मुझे प्रताड़ित किया है।

एक सवाल के जवाब में प्रज्ञा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मैंने 26:11 के मुम्बई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में दिये गये विवादित बयान पर कल स्वयं क्षमा मांगी है। मैंने मीडिया के सामने क्षमा मांगी है।

ये भी पढ़ें— अगस्ता वेस्टलैंड केस: 22 अप्रैल के लिए सुशेन मोहन गुप्ता के खिलाफ पेशी वारंट जारी

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप (पत्रकार) उन लोगों से माफी मंगवा सकते हैं जिन्होंने मुझे 9 साल तक (जेल में) पीड़ित किया। मंगवा सकते हैं तो बताइये।’’ प्रज्ञा ने कहा, ‘‘इन लोगों से आप मेरे सामने क्षमा मंगवाइये। मैं आपको कह रही हूं। आपको अधिकार दे रही हूं।’’ जेल की व्यथा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘15 से 20 पुरूष एक साथ बेल्ट से मारते थे। ठीक है। ध्यान रखना इस बात का। क्या ये कानून के संगत है और ऐसी अनेक प्रताड़ना दिन-रात दी। नंगा करके, उल्टा लटका करके …..। कौन से कानून में है ऐसा।’’ प्रज्ञा ने कहा, ‘‘इसका आप (पत्रकार) स्वयं उत्तर ढूंढ़ लीजिए। बाकी आपके समझ में आ जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, जो आतंकवादियों एवं विदेशियों (विदेशी सेना) की गोलियों से मारा जाता है, उसे निश्चित रूप से शहीद का दर्जा मिलता ही है।

बृहस्पतिवार शाम को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुम्बई एटीएस के तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे पर जेल में यातना देने का आरोप लगाते हुए प्रज्ञा ने कहा था कि मैंने करकरे का सर्वनाश होने का श्राप दिया था और इसके सवा माह बाद आतंकवादियों ने उन्हें मार दिया।

ये भी पढ़ें— 70 वर्षों में कुछ नहीं होने की बात करके भारत का अपमान करते हैं मोदी: पित्रोदा

हालांकि, इस बयान के एक दिन बाद चारों तरफ से आलोचना होने के बाद प्रज्ञा ने अपना बयान वापस ले लिया था और माफी भी मांग ली थी। भोपाल लोकसभा सीट पर प्रज्ञा के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं। वह दिग्विजय एवं कांग्रेस पर आरोप लगा रही हैं कि उन्होंने षडयंत्र पूर्वक उन्हें मालेगांव बम धमाके मामले में फंसवाया है।

(भाषा)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story