पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अलॉट हुआ सरकारी बंगला

Shivakant Shukla
Published on: 19 Dec 2018 12:44 PM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अलॉट हुआ सरकारी बंगला
X

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को फिर सरकारी बंगला अलॉट कर​ दिया गया है। बता दें कि इससे पहले हाइकोर्ट ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली कराने का आदेश दिया था। राज्यसभा सांसद होने के नाते उन्हें यह सरकारी बंगला दिया गया है।

ये भी पढ़ें— मध्यप्रदेश: कमलनाथ पर केस, यूपी-बिहार के लोगों को लेकर दिया था विवादित बयान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से सांसद केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का सरकारी बंगला सी-7 प्रोफेसर कालोनी आवंटित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से उन्हें सिविल लाइन स्थित यह बंगला आवंटित करने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर उन्हें यह आवास आवंटित किया है।

ये भी पढ़ें— सरकारी कर्मचारी ने दी आत्महत्या की धमकी, बीजेपी नेता को ठहराया जिम्मेदार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद कमलनाथ के पास बंगले आवंटन की लम्बी लिस्ट है। जिस पर विचार विमर्श चल रहा है। हालांकि, अब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सांसद विवेक तन्खा को बंगला आवंटित नहीं किया है।

ये भी पढ़ें— यूपी की ये नगर पालिका सेक्स वर्करों और भिखारियों से वसूलेगी टैक्स

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story