×

बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन: शोक में डूबी भाजपा, रह चुके हैं MP के मुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र ने निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल में एक निजी अस्पताल में 11.24 मिनट पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वे करीब तीन वर्ष से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

Shivakant Shukla
Published on: 24 Nov 2019 6:43 AM GMT
बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन: शोक में डूबी भाजपा, रह चुके हैं MP के मुख्यमंत्री
X

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 साल की उम्र ने निधन हो गया है। उन्होंने भोपाल में एक निजी अस्पताल में 11.24 मिनट पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वे करीब तीन वर्ष से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

बता दें कि कैलाश चंद्र जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था। ये भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े राजनेता हैं। वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कैलाश चंद्र जोशी' मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कॉग्रेसी मुख्यमंत्री थे। 1975 में देश में आपातकाल की घोषणा हुई थी। आपातकाल के बाद साल 1977 में देश में चुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव हुए और जनता पार्टी को विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीत मिली थी। 26 जून, 1977 को वह मध्य प्रदेश के 9वें और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे।

ये भी पढ़ें—सरकार का बड़ा ऐलान! नौकरी जाने पर दो साल तक मिलते रहेंगे पैसे

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

कैलाश जोशी भोपाल से सांसद रहे हैं। उनके बेटे दीपक जोशी प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सन 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। सन् 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही उसके सदस्य बने। आपातकाल के समय में एक माह भूमिगत रहने के बाद दिनांक 28 जुलाई, 1975 को विधान सभा के द्वार पर गिरफ्तार होकर 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून, 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हुए। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story