×

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे। पिछले काफी लंबे समय से वह बीमार थे और सार्वजनिक जीवन से दूर थे। जॉर्ज फर्नांडिस ने राजधानी दिल्ली में अंतिम सांस ली।

Shivakant Shukla
Published on: 29 Jan 2019 4:10 AM
पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन, नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना
X

नई दिल्ली: देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का आज सुबह 7 बजे से 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ये समता पार्टी के संस्थापक भी थे। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे। पिछले काफी लंबे समय से वह बीमार थे, आज वह राजधानी दिल्ली में अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें— रेडियो और फोन से छात्र-छात्राएं आज सुनेंगे परीक्षाओं में पास होने का ‘मोदी मंत्र’

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक योगदान रहा है, फिर चाहे वह रक्षा क्षेत्र में उठाए गए बड़े फैसले हों। या फिर इमरजेंसी के दौरान अपनी आवाज उठाने का मुद्दा रहा हो, जॉर्ज फर्नांडिस ने हमेशा ही आगे बढ़कर नेतृत्व किया।पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस 1974 में ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन के प्रमुख थे, तब उन्होंने ऐतिहासिक रेलवे स्ट्राइक की थी जिसने सरकार को काफी परेशान किया था।

चौदहवीं लोकसभा में वे मुजफ़्फ़रपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर सांसद चुने गए। वे 1998 से 2004 तक की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केन्द्रीय सरकार में रक्षा मंत्री थे।

ये भी पढ़ें— कुंभ में योगी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक आज, ये है पूरा कार्यक्रम

1977 में, आपातकाल हटा दिए जाने के बाद, फर्नांडीस ने अनुपस्थिति में बिहार में मुजफ्फरपुर सीट जीती और उन्हें इंडस्ट्रीज के केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया। केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने निवेश के उल्लंघन के कारण, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों आईबीएम और कोका-कोला को देश छोड़ने का आदेश दिया।

वह 1989 से 1990 तक रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कोंकण रेलवे परियोजना के पीछे प्रेरणा शक्ति थीं। वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार (1998-2004) में रक्षा मंत्री थे, जब कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान और भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किए एक अनुभवी समाजवादी, फर्नांडीस को बराक मिसाइल घोटाले और तहलका मामले सहित कई विवादों से डर लगता है। जॉर्ज फर्नांडीस ने 1967 से 2004 तक 9 लोकसभा चुनाव जीते।

ये भी पढ़ें— 30 जनवरी को गुजरात में युवाओं से ‘महासंवाद’ करेंगे PM नरेंद्र मोदी

यूपी के सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा प्रख्यात श्रमिक नेता जाॅर्ज फर्नांडीस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 जाॅर्ज फर्नांडीस एक समर्पित नेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुषलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में श्री फर्नांडीस ने उल्लेखनीय कार्य किया।

जाॅर्ज फर्नांडीस की पहचान एक संघर्षशील श्रमिक नेता के रूप में भी थी। उन्होंने हमेशा मजदूरों और मेहनतकष वर्ग के अधिकारों की आवाज बुलन्द की। फर्नांडीस के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत तमाम नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!