‘झामुमो अब झामुमो नहीं रहा...’, पार्टी के बेड़ नेता लोबिन हेमब्रोम BJP में शामिल, CM हेमंत सोरेन के वोट में सेंध!

Lobin Hembrom: लोबिन हेम्ब्रम की गिनती झारखंड के बड़े आदिवासी नेताओं में होती है। बोरिया विधानसभा क्षेत्र और राजमहल लोकसभा क्षेत्र में वह अच्छी पकड़ रखते हैं।

Viren Singh
Published on: 31 Aug 2024 11:18 AM GMT
Lobin Hembrom
X

Lobin Hembrom (सोशल मीडिया) 

Lobin Hembrom: झारखंड विधानसभा पास है, ऐसे में राज्य की सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) झटके मिलने का दौर खत्म नहीं हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बाद शनिवार को जेएमएम के एक और नेता लोबिन हेमब्रोम भी भगवा का दामन थाम लिया है। लोबिन हेमब्रोम भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस साल की शुरुआत में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोबिन हेमब्रोम को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था, जिसके वह भाजपा में शामिल हो गए।

झामुमो अब झामुमो नहीं रहा

शनिवार को प्रदेश की राजधानी रांची में लोबिन हेमब्रोम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में लोबिन हेमब्रोम भाजपा में शामिल हुए। लोबिन हेमब्रोम का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा में शामिल होने के बाद लोबिन हेमब्रोम ने मीडिया से बात करते हुए जेएमएम की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि नेता वहां परेशान हैं। झामुमो अब झामुमो नहीं रहा। कुछ लोगों की वजह से झामुमो हर कोई परेशान है।

राज्य को कैसे बचाया जाए, इस पर होगी चर्चा

उन्होंने आगे कहा, "हम एक साथ बैठकर अपनी रणनीति तय करेंगे - यहां के लोगों को कैसे बचाया जाएगा, आदिवासियों और मूल निवासियों को घुसपैठियों से कैसे बचाया जाएगा...मैंने अपने क्षेत्र में यह (बांग्लादेश से घुसपैठ) मुद्दा देखा है। लोबिन हेम्ब्रम की गिनती झारखंड के बड़े आदिवासी नेताओं में होती है। बोरिया विधानसभा क्षेत्र और राजमहल लोकसभा क्षेत्र में वह अच्छी पकड़ रखते हैं। लोबिन के बीजेपी में शामिल होने पर हेमंत सोरेन के आदिवासी वोट बैंक में सेंधमारी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम को झटका

इससे पहले कल 30 अगस्त रांची में एक कार्यक्रम में चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम सरमा और बाबूलाल मरांडी समेत राज्य के अन्य भाजपा नेता शामिल रहे। बीते दो दिनों में जेएमएम के दो वरिष्ठ नेता पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि चंपई सोरेन की पहले से भाजपा में शामिल होने की खबर थी। आज लोबिन हेमब्रोम में भी भगवा दल में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। कभी भी राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक सकता है। सरकार का कार्यक्रम 2024 में के अंत में समाप्त हो रहा है और उससे पहले नई सरकार का गठन किया जाना है।

सीएम सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात

इस बीच, असम के सीएम सरमा ने शनिवार को चंपई सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात पर सीएम सरमा ने कहा कि कल चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे जाकर उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए। इसलिए मैं सुबह आया और उनसे बात की। मैंने चंपई सोरेन को असम आने का निमंत्रण दिया है। मैंने उन्हें मां कामाख्या मंदिर में दर्शन और पूजा करने और अपने घर पर भोजन करने का भी निमंत्रण दिया है। मैं उन्हें आमंत्रित करने आया हूं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story