×

Manmohan Singh Birthday: 91 बरस के हुए आज पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Manmohan Singh Birthday:मनमोहन सिंह की पहचान एक राजनेता से अधिक एक दिग्गज अर्थशास्त्री के रूप में रही है। 1991 में जब वे नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री हुआ करते थे, तभी देश की अर्थव्यवस्था का उदारीकऱण हुआ था।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 Sep 2023 5:59 AM GMT
Manmohan Singh Birthday
X

Manmohan Singh Birthday  (photo: social media )

Manmohan Singh Birthday: पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। सिंह आज 91 बरस के हो गए हैं। उनका जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत 26 सितंबर 1932 को हुआ था। मनमोहन सिंह की पहचान एक राजनेता से अधिक एक दिग्गज अर्थशास्त्री के रूप में रही है। 1991 में जब वे नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री हुआ करते थे, तभी देश की अर्थव्यवस्था का उदारीकऱण हुआ था। इसके अलावा वे राजीव गांधी के शासनकाल में 1982 से 1985 तक रिजर्व बैंक के गर्वनर रहे।

मनमोहन सिंह के करियर में बड़ा उछाल तब आया, जब 2004 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उनका नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया। सिंह ने 2004 से 2014 तक लगातार दस साल केंद्र में यूपीए सरकार का नेतृत्व किया। उनके परिवार में उनकी पत्नी गुरशरण कौर और उनकी तीन बेटियां हैं। हाल ही में संसद में पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग के दौरान उन्हें व्हील चेयर पर देखा गया था। पूर्व प्रधानमंत्री को मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम दिग्गज राजनेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है।


पीएम मोदी ने लंबी उम्र की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।



केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. श्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।



राजनाथ सिंह ने दी बधाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'



राहुल गांधी ने कही ये बात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने बधाई संदेश में लिखा है, पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की सत्यनिष्ठा, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता मेरे लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।



शरद पवार ने पूर्व पीएम के योगदान को किया याद

मनमोहन सिंह सरकार में कृषि मंत्री रहे एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके नेतृत्व में, भारत ने आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और अपनी उच्चतम विकास दर तक पहुंच गया। ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।



प्रियंका गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक नेता के रूप में, उन्होंने हमें राजनीति में धैर्य और विनम्रता का मूल्य दिखाया। एक प्रधानमंत्री के रूप में, उनकी ईमानदारी, साहस, दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता ने हमारे देश को आत्म-विश्वास और गौरव के साथ 21वीं सदी में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा, वह राजनीति में सादगी, गरिमा और शालीनता का एक दुर्लभ उदाहरण हैं। एक सच्चे राजनेता प्रधान मंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, हम राष्ट्र के लिए उनके जबरदस्त योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं।


Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story