×

Dr. Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का तबियत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Dr. Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 Dec 2024 9:07 PM IST (Updated on: 26 Dec 2024 10:08 PM IST)
Former PM Manmohan Singh death live updates
X

Former PM Manmohan Singh death live updates (Pic:Social Media)

Dr. Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार को रात करीब 8 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है। हालांकि पहले भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया जा चुका है।

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे है। वह इस साल की शुरुआत में ही राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए, जिससे 33 साल बाद उच्च सदन में उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो गई। वह भारत के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने 1991 में राज्यसभा में प्रवेश किया था, जून 1991 में पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने उच्च सदन में पांच कार्यकालों तक असम का प्रतिनिधित्व किया और 2019 में राजस्थान चले गए। संसद में उनका अंतिम हस्तक्षेप नोटबंदी के खिलाफ था, जिसे उन्होंने "संगठित लूट और वैधानिक लूट" बताया था।



Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story