×

पंजाब के पूर्व CM और चार राज्यों के गवर्नर रह चुके सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

पंजाब के पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला का शनिवार (14 जनवरी) शाम 91 साल की उम्र में निधन हो गया। बिमारी के चलते वह चंड़ीगढ़ स्थित पीजीआई में एडमिट थे। बरनाला 1985-1987 तक पंजाब के सीएम रहे थे। पीएम मोदी ने सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश सुरजीत सिंह बरनाला की सेवा और योगदान को हमेशा याद रखेगा।

tiwarishalini
Published on: 14 Jan 2017 4:09 PM GMT
पंजाब के पूर्व CM और चार राज्यों के गवर्नर रह चुके सुरजीत सिंह बरनाला का निधन
X

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला का शनिवार (14 जनवरी) शाम 91 साल की उम्र में निधन हो गया। बिमारी के चलते वह चंड़ीगढ़ स्थित पीजीआई में एडमिट थे। बरनाला 1985-1987 तक पंजाब के सीएम रहे थे। पीएम मोदी ने सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश सुरजीत सिंह बरनाला की सेवा और योगदान को हमेशा याद रखेगा।



सांस की थी बीमारी

-बरनाला को कुछ दिन पहले ही सांस संबंधी समस्या के चलते पीजीआइ के कार्डियक आइसीयू में एडमिट कराया गया था।

-जानकारी के मुताबिक हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई।

चार राज्यों के गवर्नर भी रह रह चुके थे सुरजीत सिंह बरनाला

-सुरजीत सिंह बरनाला तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के गवर्नर भी रह चुके थे।

-हाल ही में सुरजीत सिंह बरनाला के बेटे जसजीत सिंह बरनाला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

-सुरजीत सिंह 1997 में उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी थे।

-हालांकि वह कृष्ण कांत से चुनाव हार गए थे।

-बरनाला 1952 के अपने पहले चुनाव में वो सिर्फ 4 वोटों से हार गए थे।

-स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया था।











tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story