Cyrus Mistry Death Video: नहीं रहे टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री, देखें कार हादसे का वीडियो

Cyrus Mistry Death Video: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और देश के विख्यात बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।

aman
Written By aman
Published on: 4 Sep 2022 11:28 AM GMT (Updated on: 4 Sep 2022 11:49 AM GMT)
Cyrus Mistry Death Video
X

Cyrus Mistry Death Video (Photo - Social Media)

Cyrus Mistry Death Video: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और देश के विख्यात बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री का रविवार (04 सितंबर 2022) को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। साइरस मिस्त्री चार अन्य लोगों के साथ महाराष्ट्र के पालघर होकर मुंबई जा रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ।

कौन थे साइरस मिस्त्री?

आपको बता दें कि, साइरस मिस्त्री की कंपनी के डायरेक्टर ने उनके निधन की पुष्टि की है। 54 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री की गिनती देश के प्रभावशाली बिजनेसमैन में होती रही है। वो भारतीय मूल के सफलतम और ताकतवर शख्सियत में से एक रहे हैं। उनके पिता पलोनजी शापूरजी मिस्त्री भी अपने समय के बेहद सफल व्यवसायियों में गिने जाते रहे हैं। साइरस मिस्‍त्री ( Cyrus Mistry) का जन्म आयरलैंड में हुआ था। हालांकि, उनकी पढ़ाई लंदन बिजनेस स्कूल (London Business School) से हुई थी। साइरस मिस्त्री ने अपने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम प्रारंभ किया था।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (Mumbai-Ahmedabad National Highway) पर सूर्या नदी के चरोटी पुल पर हुआ। साइरस अपने कुछ साथियों के साथ अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। जब वो महाराष्ट्र के पालघर के पास से गुजर रहे थे तभी ये सड़क हादसा हुआ। जिसमें उनकी मौत हो गई।

4 साल रहे थे टाटा संस के चेयरमैन

साइरस मिस्त्री का पूरा नाम साइरस पलोनजी मिस्त्री था। उन्हें 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष (Chairman of Tata Group) बनाया गया था। हालांकि, बाद में टाटा ग्रुप ने 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को अध्यक्ष पद से हटा दिया था। टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रतन टाटा ने तब साइरस की प्रतिभा को देखते हुए है अपने उत्तराधिकारी के तौर पर टाटा संस की कमान सौंपी थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story