×

Manvendra Singh Accident: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सड़क हादसे में गंभीर घायल, पत्नी चित्रा सिंह की मौत

Manvendra Singh Car Accident: अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया।

aman
Report aman
Published on: 30 Jan 2024 2:48 PM GMT (Updated on: 30 Jan 2024 3:02 PM GMT)
Manvendra Singh Car Accident
X

मानवेंद्र सिंह पत्नी चित्रा सिंह के साथ (Social Media)

Manvendra Singh Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi-Mumbai Expressway) मंगलवार (30 जनवरी) को भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और बहू गंभीर घायल हुए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह हालत गंभीर है। वहीं, उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज अलवर के सोलंकी हॉस्पिटल में चल रहा है।

इस सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह की गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज बड़ौदामेव अस्पताल में चल रहा था। लेकिन, उन्हें भी इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया है। आपको बता दें, कार मानवेंद्र सिंह ही चला रहे थे। पत्नी चित्रा सिंह उनके बगल वाली सीट पर बैठी थीं। मानवेंद्र के बेटे हमीर सिंह और ड्राइवर पिछली सीट पर बैठे थे।

दिल्ली से जयपुर जा रहा था परिवार

स्थानीय अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि, राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई। पूर्व सांसद और उनका बेटा घायल हो गए। बताया जा रहा है, मानवेंद्र सिंह और उनका परिवार दिल्ली से जयपुर जा रहा था। लेकिन, रास्ते में कार पर नियंत्रण खोने की वजह से वह दीवार से टकरा गई।


राजस्थान सीएम ने जताया दुख

मानवेंद्र सिंह की कार हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मानवेंद्र सिंह की कार का एक्सीडेंट होने पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली-मुंबई हाईवे पर नौगांव (हरियाणा) में हुई सड़क दुर्घटना में बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह तथा उनके सुपुत्र के घायल होने व उनकी धर्मपत्नी के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान और मानवेंद्र सिंह तथा उनके सुपुत्र को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'



कैसे हुआ हादसा?

बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह पत्नी चित्रा और बेटे हमीर सिंह के साथ दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर प्वाइंट 82.8 किलोमीटर रासगन व खुशपुरी के बीच गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद कार पुलिया की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए तुरंत अलवर के सोलंकी अस्पताल भेजा गया। वहीं, चित्रा सिंह का शव राजीव गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story