LK Advani Health: लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो में भर्ती

LK Advani Health: वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Snigdha Singh
Published on: 6 Aug 2024 9:32 AM GMT (Updated on: 6 Aug 2024 10:07 AM GMT)
Lal Krishna Advani
X

Lal Krishna Advani (Photo: Social Media)

Lal Krishna Advani: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबियत फिर से बिगड़ गई। उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महीने में तीसरी बार आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी 96 वर्ष में उम्र सबन्धी तमाम बीमारियों से ग्रसित हैं।

लालकृष्ण आडवाणी को बीती 3 जुलाई को भी तबियत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि पूर्व उप प्रधानमंत्री बढ़ती आयु संबन्धी तमाम समस्याओं से ग्रसित हैं। इसी तरह इस बार भी तबियत में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार अभी हालत स्थिर है। मालूम हो कि राष्ट्रपति ने इसी वर्ष लाल कृष्ण आडवाणी को देश को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा है। इनको देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है। लालकृष्ण आडवाणी की लंबे समय तक देश की सेवा में बड़ी भागीदारी रही। इन्होंने राम मंदिर में भी अहम भूमिका निभाई।

फिल्मों और किताब के शौकीन हैं एलके आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी ने एक इंटरव्यू के दौरान साझा किया कि उनके बचपन से ही किताबें पढ़ने का शौक रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि किताबें और कुछ हद तक चॉकलेट्स उनकी कमजोरी हैं। आडवाणी की एलविन टॉफलर की 'फ़्यूचर शॉक', 'थर्ड वेव' और 'पॉवर शिफ़्ट' जैसी उनकी पसंदीदा किताबें हैं। इसके अलावा आडवाणी फिल्मों के भी हमेशा दीवाने रहे हैं। सत्यजीत राय की फ़िल्में, हॉलीवुड की फ़िल्में ‘द ब्रिज ऑन द रिवर क्वाई’, ‘माई फ़ेयर लेडी’ और ‘द साउंड ऑफ़ म्यूज़िक’ उनकी फ़ेवरेट फ़िल्में हैं। इसके साथ ही हिंदी फ़िल्मों में आमिर खान की ‘तारे ज़मीन पर’ और शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ उनको बहुत पसंद आयी। इसके अलावा आडवाणी को लता मंगेश्कर के गीत और मेहदी हसन, जगजीत सिंह की गजले भी पसंद हैं।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story