×

बड़ा हादसा: ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरा मकान, 4 की मौत, 3 घायल

पंजाब के सुनाम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मकान की छत गिर जाने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। हादसा शनिवार देर रात उस वक्त हुआ, जब सभी लोग गहरी नींद में थे।

Aditya Mishra
Published on: 8 March 2020 10:21 AM GMT
बड़ा हादसा: ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरा मकान, 4 की मौत, 3 घायल
X

सुनाम: पंजाब के सुनाम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मकान की छत गिर जाने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये।

हादसा शनिवार देर रात उस वक्त हुआ, जब सभी लोग गहरी नींद में थे। हादसे में पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि बुजुर्ग माता-पिता और उनकी बेटी घायल हैं।

ये भी पढ़ें...भयानक विमान हादसा: सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत, लाशें गिन रहा देश

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के इन्द्रा बस्ती स्थित वार्ड नंबर 20 निवासी बलवीर कुमार नामक व्यक्ति रात में अपने परिवार सहित एक कमरे के मकान में रह रहा था। वह अपनी पत्नी और बेटी सहित मकान की छत पर बनाए एक अस्थायी तंबू में ही सोया हुआ था।

उसका पुत्र दीपक कुमार, पुत्रवधू जानवी व दो बच्चों बवी व नवी नीचे कमरे में सोये हुए थे। रात्रि लगभग 12 बजे घर की छत पुरानी होने और बरसाती पानी रिसने के कारण छत अचानक गिर गई। इससे कमरे में सोये दीपक कुमार, उसकी पत्नीे जानवी और उनके दोनों बच्चे छत के मलबे में दब गए।

छत गिरने के बाद बलवीर ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया।

नई अनाजमंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद के साथ मलबे के नीचे दबे घर के सदस्यों को बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया गया। एंबुलेंस के आने में देरी होती देख लोगों ने खुद ही अपने वाहनों में घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बच्चों समेत 11 बारातियों की मौत: अभी-अभी बहुत भीषण हादसा, लाशों के उड़े चिथड़े

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story