Rajasthan News: धौलपुर में पार्वती नदी में नहाते समय चार बालिकाएं डूबी, सर्च ऑपरेशन जारी

Rajasthan News: मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। आसपास के क्षेत्र में हड़कंप है।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Sep 2024 11:54 AM GMT (Updated on: 8 Sep 2024 12:09 PM GMT)
Rajasthan News
X

Rajasthan News (Pic: Social Media)

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले से चार बालिकाओं के नदी में बह जाने की खबर है। मामला मनिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ऋषि पंचमी पर्व के मौके पर रविवार सुबह पार्वती नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में चार बालिकाएं बह गई हैं। डूबने वाली बालिकाओं में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बालिकाओं की तलाश की जा रही है। अभी तक बालिकाओं का पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प है।

SDRF की टीम कर रही तलाश

बता दें कि हादसा मनिया थाना क्षेत्र के बोथपुरा गांव के पास का है। यहां ऋषि पंचमी पर कई लोग नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि गांव की करीब 20 लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। सभी घाट किनारे नहा रही थीं। इसी दौरान पानी के तेज वेग में चार लड़कियां बह गईं। इनमें 14 वर्षीय मोहिनी, 12 साल की प्रिया, 10 साल की तनु और 14 साल की अंजलि शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद अन्य लड़कियों ने इन्हें बचाने की कोशिश की मगर पानी के तेज बहाव के चलते इन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। अभी तक किसी का भी पता नहीं चल सका है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

इलाके के थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने इस मामले को लेकर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार लड़कियां पानी में बह गई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया है। एसडीआरएफ की टीम चारों लड़कियों की तलाश कर रही है। अभी तक किसी का पता नहीं चल सका है। पानी का बहाव तेज होने के कारण लड़कियां काफू दूर जा सकती हैं। इसे ध्यान में रखकर बड़े एरिया में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। जल्द ही चारों का पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तनु और अंजलि पुत्री कमल सिंह सगी बहने हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story