×

Delhi: यमुना में नहाने गए चार नाबालिग लापता, तीन के शव बरामद, आज भी चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

Delhi: गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें तीन के शव बरामद कर लिए गए लेकिन चौथे अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 Feb 2024 2:58 AM GMT
Four minors drowned in yamuna
X

Four minors drowned in Yamuna (Photo: social media )

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी है। यहां मंगलवार शाम को यमुना में नहाने गए चार दोस्त लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें तीन के शव बरामद कर लिए गए लेकिन चौथे अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान को रोक दिया गया। आज फिर से गोताखोरों की टीम लापता शख्स को ढूंढने की कोशिश करेगी।

चारों गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले थे और बुराड़ी थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी में यमुना नदी पर नहाने आए थे। मृतकों की शिनाख्स आदित्य रावत, शिवम यादव, रमन और उदय आर्य के रूप में हुई है। चारों मृतक नाबालिग हैं और उनकी उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। चारों 10वीं के छात्र थे और उनका आज यानी बुधवार को बोर्ड एग्जाम था।

पांचवें शख्स ने दी घटना की सूचना

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को पांच दोस्त यमुना में नहाने गए थे। एक लड़का बाहर ही बैठा रहा, जबकि बाकी के चार नहाने चले गए। इसी दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जिसे देखकर बाहर बैठे लड़ने ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग उसकी आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

लड़कों के डूबने की खबर मिलते ही कश्मीरी गेट से डीएम ईस्ट बोर्ड के क्लब के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत करने के बाद तीन नाबालिगों को निकाल लिया गया। घटना के बाद से मृतक लड़कों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ‘कल पीएस बुराड़ी में चार व्यक्तियों के यमुना नदी में डूबने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पीएस से कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे। चार लड़के यमुना में डूब गए थे, जिनमें दो 17 साल के, एक 16 साल का और एक 15 साल का लड़का था। सभी व्यक्ति लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले थे। रेस्क्यू बोट टीम को तीन शव मिलें हैं। आगे की जांच जारी है।’

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story