×

Karnataka News: सामूहिक हत्याकांड से दहला कर्नाटक, उडुपी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

Karnataka News: पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय हसीना, उसके तीन बच्चे 23 वर्षीय अफनान, 21 वर्षीय अयनाज और 12 वर्षीय असीम के रूप में हुई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 Nov 2023 9:24 AM GMT
Karnataka News
X
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Karnataka News: कर्नाटक से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। राज्य के उडुपी जिले के केम्मन्नू में एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को आज यानी रविवार 12 नवंबर की सुबह अंजाम दिया गया। हमलावर के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों में एक महिला और बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार सुबह को एक व्यक्ति नकाब पहनकर घर में घुसा और परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला करने लगा। उसने एक के बाद एक करके उसके सामने जो भी आए, उसे चाकू से मारता गया। हमले में पूरे परिवार की एकमात्र महिला की जान बच पाई है, जो फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। दिनदहाड़े हुए इस वारदात से इलाके में दहशत है। पीड़ित परिवार के घर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय हसीना, उसके तीन बच्चे 23 वर्षीय अफनान, 21 वर्षीय अयनाज और 12 वर्षीय असीम के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला के बारे में पता नहीं चल पाया है। उडुपी के एसपी अरूण कुमार ने बताया कि मृतक महिला का पति विदेश में काम करता है। वो यहां बच्चों के साथ अकेले रहती थी। घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

बेंगलुरू में महिला अधिकारी की हुई थी हत्या

कुछ दिनों पहले राजधानी बेंगलुरू में एक महिला अधिकारी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। 45 वर्षीय मृतक महिला बेंगलुरू ग्रामीण जिले में खान एवं भूविज्ञान विभाग की उपनिदेशक के पद पर तैनात थीं। पहले उनका गला दबाया गया था, फिर किसी धारदार हथियार से रेंता गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि वारदात को अंजाम उनके पूर्व कार चालक किरण ने दिया था। जिसे उन्होंने कुछ दिनों पहले सेवा से बर्खास्त कर दिया था। इसी बात को लेकर वह महिला अधिकारी पर भड़का हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Content Writer

Krishna Chaudhary having four year experience of working in different positions during his Journalism. Having Expertise to create content in Politics, Crime, National and International Affiars.

Next Story