×

G20 Summit 2023 Dinner: राष्ट्रपति के जी20 रात्रिभोज में चांदी की थाली में परोसे गए व्यंजन, यहां देखें पूरी मेन्यू लिस्ट

G20 Summit 2023 Dinner: समिट के पहले दिन यानी कि आज शनिवार को दो सत्रों को शामिल किया गया। पहले सत्र में वन अर्थ थीम पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में वन फैमिली पर चर्चा हुई।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 9 Sep 2023 4:15 PM GMT (Updated on: 9 Sep 2023 4:29 PM GMT)
G20 Summit 2023 Dinner
X

G20 Summit 2023 Dinner (Social Media)

G20 Summit 2023 Dinner: जी-20 शिखर समिट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से विदेशी मेहमानों के लिए रात्रिभोज यानी कि डिनर का आयोजन किया गया। समिट में शामिल होने के लिए सभी विदेशी मेहमान पहुंचे। सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। रात्रिभोज में देश के केंद्रीय मंत्रियो, राज्य मंत्रियों और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान सभी मेहमानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। रात्रिभोज का मेन्यू भी सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं विदेशी मेहमानों को सोने की थाली में क्या-क्या परोसा गया है।

पात्रम 'ताजी हवा का झोंका'

दही के गोले और भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न (मिलेट) लीफ क्रिस्प (दूध, गेहूं और मेवा युक्त)

वनवर्णम 'मिट्टी के गुण'

ग्लेजड कॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न (मिलेट) क्रिस्प और करी पत्ते के साथ तैयार केरल काल चावल के साथ परोसे गए कटहल गैलेट (दूध और गेहूं युक्त)

इंडियन ब्रेड्स

मुंबई पाव

कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन (दूध और गेहूं युक्त)

भारतीय रोटियां

मुंबई पाव (कलौंजी के स्वाद वाले मुलायम बन)

बाकरखानी (इलायची के स्वाद वाली मीठी रोटी)

मिष्ठान

मधुरिमा 'स्वर्ण कलश'

इलायची की खुशबू वाला सांवा का हलवा, अंजीर-आडू मुरब्बा और अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स (दूध और श्रीअन्न, गेहूं और मेवा युक्त)

पेय पदार्थ

कश्मीरी कहवा, फिल्टर कॉफी और दार्जलिंग चाय

पान के स्वाद वाली चॉकलेट लीव्स

इसके अलावा भारत मंडपम के डिनर में शामिल विदेशी मेहमान पान का जायका भी लेते दिखाई दिए।

सभी मेहमानों को खाना चांदी के बर्तनों में परोसा गया। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित विशेष रात्रिभोज में ''रावणहत्था'' और ''रुद्र वीणा'' जैसे प्राचीन शास्त्रीय वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन करते हुए एक संगीत प्रदर्शन, गंधर्व आराध्यम की ओर से ''भारत वाद्य दर्शनम''-भारत की संगीतमय यात्रा पर प्रदर्शन आयोजित किया गया।

जी-20 समिट में पहले दिन हुए दो सत्र

बता दें कि समिट के पहले दिन यानी कि आज शनिवार को दो सत्रों को शामिल किया गया। पहले सत्र में वन अर्थ थीम पर चर्चा हुई। दूसरे सत्र में वन फैमिली पर चर्चा हुई। विश्व बंधुत्व के साथ विश्व शांति की बात हुई और इन्हीं दोनों कार्यक्रमों के बीच भारत के पीएम ने कई द्विपक्षीय बातचीत भी की। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से पीएम मोदी की गर्मजोशी भरी मुलाकात रही। दोनों देशों के साथ कारोबार के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके अलावा जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ भी पीएम मोदी की द्विपक्षीय बातचीत हुई।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story