×

G20 Summit 2023: रूस की निंदा न होने से यूक्रेन निराश...

G20 Summit 2023: यूरोपीय देशों और अमेरिका ने जी20 पर दबाव डाला था कि वह युद्ध की अपनी पिछली निंदा को कम न करे जिसके कारण दुनिया भर में खाद्य और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 10 Sep 2023 5:39 AM GMT
G20 summit
X

G20 summit (Social Media)

G20 summit 2023: यूक्रेन ने रूसी आक्रमण पर जी20 नेताओं के बयान का आभार जताया है लेकिन नाम लेकर रूस की सीधी आलोचना से परहेज करने पर निराशा जताई है। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने कहा, "यूक्रेन उन साझेदारों का आभारी है जिन्होंने डिक्लेरेशन में मजबूत शब्दों को शामिल करने का प्रयास किया। लेकिन यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के मामले में जी 20 के समूह के पास गर्व करने के लिए कुछ भी नहीं है।"

निकोलेंको ने जी 20 बयान के संपादित हिस्से की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें "यूक्रेन में युद्ध" को "यूक्रेन के खिलाफ युद्ध" में बदल दिया गया और रूस का संदर्भ जोड़ा गया। डिक्लेरेशन में कहा गया था कि "सभी देशो" को "किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ क्षेत्रीय अधिग्रहण की धमकी या बल के उपयोग से बचना चाहिए।"

पिछले साल बाली में जी20 के बयान के विपरीत, इस बार रूस का कोई स्पष्ट संदर्भ नहीं था। बाली समिट में संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव का हवाला दिया गया था, जिसमें यूक्रेन के खिलाफ रूसी संघ की आक्रामकता की कड़े शब्दों में निंदा की गई थी।

रूस की निंदा

यूरोपीय देशों और अमेरिका ने जी20 पर दबाव डाला था कि वह युद्ध की अपनी पिछली निंदा को कम न करे जिसके कारण दुनिया भर में खाद्य और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बयान पर सहमति के बाद व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन नतीजे से खुश है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा, "हमारे दृष्टिकोण से यह बहुत ठीक है।" उन्होंने कहा कि जी20 का बयान इस सिद्धांत पर आधारित है कि देश क्षेत्रीय अधिग्रहण के लिए या अन्य राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता या राजनीतिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने के लिए बल का उपयोग नहीं कर सकते हैं। पुतिन द्वारा यूक्रेन संघर्ष के परमाणु रूप में बदलने की आशंका को बार-बार उठाने के साथ, सुलिवन ने जी20 के समझौते की ओर भी इशारा किया जिसमें कहा गया है कि "परमाणु हथियारों का उपयोग अस्वीकार्य है।"

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story