×

​Veerta Chakra 2023: मेजर शुभांग और नायक जीतेंद्र सिंह को कीर्ति चक्र, इन्हे मिला सौर्य चक्र

Veerta Chakra 2023: इस साल सेना के 2 जवानों मेजर शुभांग और नायक जीतेंद्र सिंह को कीर्ति चक्र से विभूषित किया जाएगा। जबकि 7 जवानों- मेजर आदित्य भदौरिया, कैप्टन अरुण कुमार, कैप्टन युद्धवीक सिंह, कैप्टन राकेश टीआर, नायक जसबीर सिंह (मरणोपरांत), लांस नायक विकास चौधरी और कांस्टेबल मुदासिर अहमद शेख (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा।

Anant kumar shukla
Published on: 25 Jan 2023 4:23 PM GMT (Updated on: 25 Jan 2023 5:02 PM GMT)
Kirti Chakra and Surya Chakra Major Shubhang Naik Jitendra Singh
X

Kirti Chakra and Surya Chakra Major Shubhang Naik Jitendra Singh (Social Media)

Veerta Chakra 2023: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस साल सेना के 2 जवानों मेजर शुभांग और नायक जीतेंद्र सिंह को कीर्ति चक्र से विभूषित किया जाएगा। जबकि 7 जवानों- मेजर आदित्य भदौरिया, कैप्टन अरुण कुमार, कैप्टन युद्धवीक सिंह, कैप्टन राकेश टीआर, नायक जसबीर सिंह (मरणोपरांत), लांस नायक विकास चौधरी और कांस्टेबल मुदासिर अहमद शेख (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा।

मेजर शुभांग ने अप्रैल 2022 को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों के खिलाफ बेहद मुश्किल परिस्थितियों में भी अपनी टीम का नेतृत्व किया था। आतंकवादियों ने द्वारा किए जा रहे अंधाधुंध गोलीबारी में एक अधिकारी और उनकी टीम के दो जवान घायल हो गए। शुभांग के बांए हांथ में गोली लगने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय दिखाते हुए बेहद करीबी एक आतंकवादी को मार गिराए। इस आपरेशन में 7 आतंकवादी मारे गए।

जबकि नायक जीतेंद्र सिंह ने दिसंबर, 2021 से तीन ऑपरेशनों में लीड गाइड के रूप में अदम्य वीरता और साहस का प्रदर्शन किया। जिसमें 7 आतंकवादी मारे गए। 27 अप्रैल 2022 को 2 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलवामा जिले में एक ऑपरेशन शुरू किया गया। नायक जीतेंद्र कि ओर आतंकियों ने कई ग्रेनेड फेंके और घेरा तोड़ने की कोशिश की। उन्हे छर्रे लगे। घायल होने के बाद भी वो घिसटते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़े और एक आतंकी को मार गिराया। इसके बाद दूसरे आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे उन्हे कई गोलियां लगी वे घायल हो गए। अन्य सैनिकों पर खतरे को महसूस करते हुए उन्होने सर्वोच्च वीरता का प्रदर्शन किया। इसके बाद बेहद नजदीकी गोलीबारी में दूसरे आतंकवादी को भी मार गिराए। इसके बाद बेहोश हो गए।

901 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इनमें 140 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), 93 को राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) व 668 को मेधावी सेवा (पीएम) के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। 140 लोगों को दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में से वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 80 कर्मियों को और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 45 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए पदक दिया जाएगा। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वालों पुलिस कर्मियों में 48 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से, 31 महाराष्ट्र पुलिस से, 25 जम्मू-कश्मीर पुलिस से, नौ झारखंड से जबकि दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सात-सात कर्मी शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और अन्य को कुल 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा पुरस्कारों से नवाजे जाने की मंजूरी दी है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story