×

Award to Geeta Press: गीताप्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

Award to Geeta Press: गीताप्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से नवाजे जाने की घोषण हुई है। इसके लिए पीएम और सीएम ने बधाई दी।

Snigdha Singh
Published on: 18 Jun 2023 1:41 PM GMT
Award to Geeta Press: गीताप्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई
X
Award to Geeta Press (Image: Social Media)

Award to Geeta Press: गीताप्रेस अपने शताब्दी वर्ष में पहुंच चुका है। गीताप्रेस एक मात्र ऐसा नाम है, जिसे सुनते है धर्मिक ग्रंथों अहसास अपने आप होने लगते हैं। दरअसल, आज हम गीताप्रेस पर बात इसलिए कर रहे क्योंकि 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस गोरखपुर को दिए जाने की घोषणा कर दी गई है। गोरखपुर में स्थित गीताप्रेस के पुरस्कृत की घोषण पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके बधाई दी है।

मालूम हो कि 1923 में गीताप्रेस की स्थापना हुई थी। गीता प्रेस केवल एक मुद्रण और प्रकाशन संस्थान भर नहीं है । बल्कि एक ऐसी राजधानी बन चुका है । जहा से अपनी जानकारी पुख्ता कर के ही भारतीय सनातन समाज संतुष्ट हो पाता है। यहां से कल्याण पत्रिका निरंतर प्रकाशित हो रही है। 29 अप्रैल 1955 को लीला चित्र मंदिर का तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी द्वारा उद्घाटन हुआ था। यहां भगवान् श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, इनके जीवन कथालीला से जुड़े विविध प्रसंगों और देवी-देवताओं के हाथ से चित्र दर्शनीय हैं। सनातन वैदिक हिन्दू संस्कृति में स्थापित देवी-देवताओं के स्वरूपों की प्रामाणिक जानकारी देने का बहुत बड़ा काम गीताप्रेस ने किया है।

क्या है गांधी शांति पुरस्कार

गीताप्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से नवाजे जाने की घोषण हुई है। गांधी शांति पुरस्कार महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के मौके पर महात्मा गांधी द्वारा बनाए आदर्शों को श्रद्धांजलि के रूप में दिया जाता है। ये पुरस्कार 1995 में भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है। गांधी शांति पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग से इतर किसी को भी दिया जा सकता है। गांधी शांति पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

गीताप्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी और सीए योगी ने बधाई दी। पीएम ने लिखा "मैं गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूं। उन्होंने लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में पिछले 100 वर्षों में सराहनीय कार्य किया है।"

योगी आदित्यनाथ ने लिखा 'भारत के सनातन धर्म के धार्मिक साहित्य का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र, गोरखपुर स्थित गीता प्रेस को वर्ष 2021 का 'गांधी शांति पुरस्कार' प्राप्त होने पर हृदय से बधाई। स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मिला यह पुरस्कार गीता प्रेस के धार्मिक साहित्य को एक नई उड़ान देगा।'

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story