×

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर दिल्ली के इन मंदिरों में करें बप्पा के दर्शन, दूर होगी परेशानी

Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त से देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाला इस त्योहार में भक्तजन गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए बप्पा की पूजा करते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 Aug 2022 1:48 AM GMT
Famous Ganpati Bappa MoryaTemple
X

Ganesh Chaturthi 2022 ( Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त से पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाला इस त्योहार में भक्तजन गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए बप्पा की पूजा अलग अलग तरीके से करते हैं। साथ ही बप्पा के मंदिरों में जाकर भी पूजा करते हैं। भारत की राजधानी दिल्ली में भी कई ऐसे गणपति मंदिर हैं जहां हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी भीड़ होती है। आइए जानते हैं दिल्ली के प्रमुख गणपति बप्पा के मंदिरों के बारे में:


गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस

गणपति बप्पा का यह खुबसूरत मंदिर दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है। इस मंदिर में साउथ इंडियन मूल के पुजारियों द्वारा हाथी के सिर वाले भगवान की एक बड़ी मूर्ति की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं इस मंदिर के अंदर 9 ग्रह के मंदिर भी हैं और दूसरे देवताओं के मंदिरों की भी पूजा होती है। बता दे कि कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर और शिव मंदिर के पास में स्थित, गणेश का यह मंदिर एक छोटा और खुबसूरत मंदिर है। मंदिर के अंदर एक नवग्रह (9 ग्रह) मंदिर भी स्थित है। इस मंदिर में दुर्गा, हनुमान, हरिहर और दूसरे वैदिक देवताओं के मंदिरों की भी पूजा की जाती है। दरअसल यह मंदिर बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर पालिका सेंटर के पास स्थित है। आप 10 दिन तक चलने वाले गणेश चतुर्थी के दौरान किसी भी दिन यहां जाकर दर्शन कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आप मेट्रो से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरें। दरअसल यह मंदिर मेट्रो स्टेशन के पास ही कनॉट प्लेस एरिया में है।


विनायक मंदिर, सरोजनी नगर

सरोजनी नगर में स्थित इस विनायक मंदिर की खुबसूरती देखने लायक है। दरअसल इस मंदिर में भी दक्षिण भारतीय पंरपरा के अनुसार पूजा की जाती है। साथ ही इस मंदिर में गणेश भगवान की पूजा वैदिक यज्ञ, शास्त्र पाठ और प्रसाद आदि से की जाती है।


श्री गणेश मंदिर, अजमेरी गेट

अजमेरी गेट का यह गणपति मंदिर दिल्ली में काफी मशहूर है। बता दे कि इस मंदिर के बाहरी दिवारों को लाल रंग से रंगा गया है। साथ ही आपको यहां काफी सुंदर कलाकृति देखने को मिलेगी। बता दे कि गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त यहां दर्शन के लिए जरूर आते हैं।


श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर, मयूर विहार

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर मयूर विहार में स्थित है। बता दे कि इस मंदिर में आप दर्शन के लिए जाए तो बप्पा के लिए फूल, नारियल, केला और सेंधा चीनी जरूर ले जाएं। इस मंदिर की बनावट बहुत ही खुबसूरत तमिल वास्तुकला के तर्ज पर की गई है। दरअसल यहां पर आप दोपहर और शाम को दर्शन करने आ सकते हैं क्योंकि इसी समय यहां गणेश भगवान की विशेष पूजा की जाती है। यह दिल्ली के सबसे पुराने गणेश मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर मयूर विहार फेस-1 के पॉकेट-4 क्षेत्र में स्थित है। यहां जाने के लिए आप मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मयूर विहार फेस-1 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर ई-रिक्शा भी ले सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story