मॉडल से चार लोगों ने किया गैंगरेप, सिगरेट से जलाया-बेल्ट से की पिटाई

Admin
Published on: 12 April 2016 12:24 PM GMT
मॉडल से चार लोगों ने किया गैंगरेप, सिगरेट से जलाया-बेल्ट से की पिटाई
X

नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाली एक मॉडल से फिल्मों के काम दिलाने के बहाने पुणे बुलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मॉडल को न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि उसके शरीर को सिगरेट से दागा भी। इसके अलावा आरोपियों ने मॉडल की बेल्ट से पिटाई भी की। मॉडल ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जिसमे से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

-पीड़ित मॉडल ने बताया कि बीते साल दिसंबर माह में एक महिला ने उससे संपर्क कर बॉलीवुड में काम दिलाने की बात कही थी।

-महिला ने उसे इसके लिए पुणे बुलाया था।

-इसी वर्ष फरवरी में जब मॉडल पुणे गई तो महिला ने उसे ऑडिशन के लिए चार लोगों से मिलवाया।

-इन चारों ने मॉडल को बॉलीवुड में काम दिलाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया।

-जब मॉडल ने इस बात से इनकार कर दिया तो इन चारों ने मॉडल के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

-इस दौरान उन्होंने मॉडल को अलग अलग तरीकों से प्रताड़ित भी किया।

-उन्होंने पहले मॉडल को सिगरेट से दागा फिर बेल्ट से पिटाई भी की।

दोस्त ने दी शियाकत दर्ज करवाने की हिम्मत

-मॉडल ने बताया कि पहले उसने लोकलाज की डर से किसी से कुछ नहीं बताया और चुपचाप अपना इलाज कराया।

-बाद में एक दोस्त द्वारा हिम्मत दिलाने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है।

पुलिस ने दिखाई संवेदनहीनता

-पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

-दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर पुणे ट्रांसफर करने की बात कही।

-जब पुणे पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से साफ मना कर दिया।

-इससे परेशान होकर पीडि़ता ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की।

-इसके बाद पुलिस कुछ दबाव में आई और मामले की जांच शुरु कर दी।

-पुलिस ने चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया।

-फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Admin

Admin

Next Story