×

Char Dham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, तीर्थयात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Char Dham Yatra 2023: अक्षय तृतीया के अवसर पर आज यानी कि शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए है। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खोले गये हैं।

Jugul Kishor
Published on: 22 April 2023 7:34 AM GMT (Updated on: 22 April 2023 1:51 PM GMT)
Char Dham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, तीर्थयात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
X
गंगोत्री-यमुनोत्री के आज खुलेंगे कपाट ( सोशल मीडिया)

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज से शुरु हो गई है। अक्षय तृतीया के अवसर पर आज यानी कि शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गये हैं। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:35 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खोल दिए गये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम पहुंचे और गंगा पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से सीएम की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

कपाट खुलने के बाद अगले 6 महीने तक कर पाएंगे दर्शन

कपाट खुलने के बाद अगले 6 महीने तक देश विदेश के श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर पाएंगे। गंगोत्री समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि पूरे विधि विधान के साथ गंगा पूजन और विशेष पूजा अर्चना के बाद 12 बजकर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज ही श्रद्धालुओं के लिए खोले गये हैं।

तीर्थयात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिये गए हैं। पर्यटन विभाग का चारधाम कंट्रोल रूम का नंबर 0135-2559898, 255627 है। चारधाम टोल फ्री नंबर- 0135-1364, 0135-3520100 है। आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर-0135-276066, टोल फ्री नंबर-1070 है। पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100, 112 है। स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा का नंबर 104, 108 है। जारी किए गए नंबरों पर आप किसी भी समय संपर्क करके मद्द ले सकते हैं।

चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस सुरक्षा और यातायात पर का फोकस कर रही है। चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी व सहयोगी बलों को तैनात किया गया है। पार्किंग से लेकर यात्रियों को रास्ता दिखाने तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इमरजेंसी के लिए एसडीआरएफ की पोस्ट भी बढ़ाई गई। जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें भी जगह-जगह मौजूद है।

कब खुलेंगे केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के कपाट?

चारधाम यात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग उत्तराखंड पहुंच गए हैं। वहीं, केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की बात की जाए तो केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक चारधाम यात्रा के लिए देशभर से करीब 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story