×

GATE 2023: इस डेट से शुरू होगा 'गेट 2023' रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, यहां देखें परीक्षा शेड्यूल

GATE 2023 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त 2022 से शुरू हो जाएगी। परीक्षा शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी बिना लेट फीस के 30 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 28 July 2022 12:13 PM GMT
gate 2023 exam registration do you know how to apply see exam schedule
X

GATE 2023 (social media)

GATE 2023 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (Indian Institute of Technology, Kanpur) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2023 परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। GATE 2023 परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 30 अगस्त 2022 से आवेदन कर पाएंगे।

आईआईटी कानपुर की ओर से जारी परीक्षा शेड्यूल (GATE 2023 Exam Schedule) के अनुसार, बिना लेट फीस के कैंडिडेट 30 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, विलंब शुल्क (Late Fee) के साथ उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2022 तक GATE 2023 Exam के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यहां देखें GATE 2023 Exam से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

GATE एग्जाम 2023 का आयोजन 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होगा। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा का टाइम टेबल देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। यहीं कैंडिडेट को अन्य जानकारियां भी मिल जाएंगी। GATE परीक्षा की अधिसूचना (GATE 2023 Notification) अगस्त महीने में जारी हो सकती है। आपको बता दें कि, परीक्षा की आंसर की (GATE 2023 Answer Key) 21 फरवरी, 2023 को और आपत्ति दर्ज करने की तारीख 22 से 25 फरवरी 2023 है। GATE Exam 2023 Result 16 मार्च 2023 तथा स्कोरकार्ड डाउनलोड (scorecard download) की तारीख 22 मार्च है।

संयुक्त रूप से आयोजित होगी परीक्षा

इस वर्ष परीक्षा संयुक्त रूप से आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay), आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi), आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati), आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur), आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur), आईआईटी मद्रास (IIT Madras), आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बैंगलोर द्वारा आयोजित की जाएगी।

GATE 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन :

- सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in. पर विजिट करें।

- अब, आपको 'GATE 2023 registration' लिखे लिंक पर क्लिक करना होगा।

- अब, कैंडिडेट लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- अब, आवेदन फॉर्म भरें तथा आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

- अब, आप सबमिट पर क्लिक करें।

- अब, आप कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

- आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट अवश्य रख लें।

CBT मोड में होगी परीक्षा

उम्मीदवारों को बता दें कि, GATE 2023 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। कुछ विषयों में दो पत्रों के चयन के विकल्प के साथ 29 विषय क्षेत्रों में आयोजित होगी। यह एग्जाम इंजीनियरिंग (Engineering), विज्ञान (science), ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस (Humanities and Social Sciences) में विभिन्न ग्रेजुएट विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story