×

यहां खुद मां-बाप सजाते हैं बेटियों की 'मंडी', दुल्हन की तरह सजाकर करते हैं मोल-भाव, जानें रेट

Ladkiyo Ka Sauda: दल्हन की तरह खूबसूरत तरह से सजाना और फिर सब्जी और फल की तरह मोल-भाव करना है। इसके लिए सरकार ने इजाजत भी दे रखी है।

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 12 Aug 2024 4:26 PM IST
Ladkiyo Ki Mandi
X
Ladkiyo Ki Mandi (Photo: Social media)

Girls Mandi: बेटियों की मंडी! पढ़कर थोड़ा आपको भी अजीब लगा होगा। जब पता चला तो पहले हमको भी कुछ ऐसा ही लगा था। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां मां बाप अपनी बेटियो पाल पोष कर बड़ा करते है लेकिन इसके मंडी में सजाकर सौदा कर देते हैं। यहां बकायदा जिस तरह से लोग फल और सब्जी का मोल भाव करते हैं ठीक उसी तरह से लड़कियों का सौदा होता है। यहां अधिकतर लड़कियां 13 से 17 साल तक की होती हैं।

कलाइदझी समाज की लड़कियों को भी इस परंपरा से कोई खास आपत्ति नहीं होती, क्योंकि उन्हें शुरू से ही मानसिक तौर पर तैयार किया जाता है। बुल्गारिया के स्तारा जागोर नाम की जगह पर दुल्हन की मंडी लगती है। यह मंडी साल में सिर्फ चार बार सजती है, माता पिता यहां लड़कियों को खूबसूरत दुल्हन की तरह सजाकर लाते हैं। यहां पर शादी शुदा मर्द भी आते हैं और मनपसंद लड़की को खरीद लेते हैं। यहां पर लड़कियों का मोल-भाव भी किया जाता है। जिसकी जैसी कीमत लगती है, उसको उसी हिसाब से खरीद लिया जाता है। उसके बाद लड़का लड़की को अपनी दुल्हन का दर्जा देकर उसे ले जाता है।

इतनी होती है कीमत

ये लड़कियां बचपन से लेकर बिकने तक में इस तरह से रहती हैं कि अधिक से अधिक दाम मिल सके। यहां पर सुंदरता और कद काठी के अनुसार ही दाम लगाए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाजार में लड़कियों का सौदा 300 से 400 डॉलर तक में होता है। इस मंडी में शामिल होने वाली लड़कियों के लिए एक शर्त और है। जिन लड़कियों को खरीदा जाता है, उनके लिए शर्त है कि लड़की गरीब होनी चाहिए। केवल गरीब लड़की ही यहां पर दुल्हन के रूप में खरीदी जा सकती है।

सरकार ने दी है इजाजत

सरकार और पुलिस करती है मदद यह प्रथा काफी समय से चलती आ रही है। इसके लिए सरकार इजाजत भी देती है। लगभग दुनिया के सभी देशों में लड़कियों की खरीद-फरोख्त को अवैध माना गया, लेकिन यहां पर खुलेआम लड़कियों को खरीदा और बेचा जाता है। इसके लिए सरकार भी मदद करती है। मौके पर पुलिस तैनात होती है। कोई भी लड़का किसी भी लड़की को पैसे देकर खरीद सकता है और अपने घर ले जा सकता है।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story