×

इन यूजर्स के लिए बंद हो जाएगा gmail, जानिए गूगल ने क्या किया एेलान ?

sujeetkumar
Published on: 2 Feb 2017 11:25 AM GMT
इन यूजर्स के लिए बंद हो जाएगा gmail, जानिए गूगल ने क्या किया एेलान ?
X

नई दिल्ली: गूगल ने गुरुवार (2 फरवरी) को एक लिस्ट जारी की है, जिसमें पुराने वर्जन के क्रोम ब्राउजर और Windows XP और Windows Vista से Gmail के सपोर्ट पर रोक लगाने का ऐलान किया गया है। हालांकि यूजर्स को साल 2017 के आखिर तक इसका सपोर्ट मिलता रहेगा। इसके पूछे गूगल का उद्देश्य यूजर्स को सिक्युरिटी और सपोर्ट सिस्टम अपनाने के लिए जागरूक करना है।

आ रहा गूगल नया क्रोम वर्जन

गूगल क्रोम एक नया वर्जन 55 लेकर आ रहा है। जिसमें कई सारे सिक्यूरिटी अपडेट होंगे। जो यूजर्स 53 या उससे नीचे का वर्जन यूज कर रहे हैं, उनके लिए 8 फरवरी 2017 से जीमेल के टॉप पर अपडेट का एक बैनर दिखाई देने लगेगा।

यूजर्स क्रोम वर्जन में Gmail यूज करेंगे तो हैकिंग का खतरा बढ़ जाएगा

पुराने Os और ब्राउसर में सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते जिससे उन्हें हैक करना हैकरों के लिए बेहद ही आसान हो जाता है। गूगल के अधिकारिक बयान के मुताबिक अगर यूजर्स पुराने क्रोम वर्जन में Gmail यूज करेंगे तो हैकिंग का खतरा और बढ़ जाएगा। इसी तरह XP और Vista के साथ भी है, जिसका सपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट ने बंद कर दिया है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story