×

50kg सोना से कोलकाता में बनी मां दुर्गा की अद्भुत मू्र्ति, इन लोगों ने दिया दान

वैसे तो पूरे देश में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन कोलकाता के दुर्गा पूजा की बात ही खास है। यहां का दुर्गा पूजा, मां दुर्गा की मूर्ति, व पूजा पंडाल सब खास होता है। जिसे देखने लोग देश-विदेश से आते है।

suman
Published on: 3 July 2023 4:30 PM GMT
50kg सोना से कोलकाता में बनी मां दुर्गा की अद्भुत मू्र्ति, इन लोगों ने दिया दान
X

जयपुर: वैसे तो पूरे देश में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन कोलकाता के दुर्गा पूजा की बात ही खास है। यहां का दुर्गा पूजा, मां दुर्गा की मूर्ति, व पूजा पंडाल सब खास होता है। जिसे देखने लोग देश-विदेश से आते है। हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा के अवसर पर करीब 50 किलो सोने से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने का मौका भक्तगणों को मिलेगा। मां दुर्गा की 13 फीट ऊंची इस प्रतिमा की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है।

चाहते हैं खरीदना इस नवरात्रि कार तो इस मंत्र से आज लगाएं मातारानी से अर्जी

*कोलकाता के फेमस संतोष मित्र स्कवायर दुर्गोत्सव समिति ने मां दुर्गा की इस मूर्ति को बनवाया है। समिति के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने बताया कि अभी तक किसी ने भी देवी की सोने की प्रतिमा नहीं बनाई थी। सोने की दुर्गा जो ऊपर से नीचे तक 50 किलोग्राम सोने से बनी हैं।

मां का ये रुप मुर्ख को भी बनाता है ज्ञानी, आज करें मां स्कंदमाता की साधना

*इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 40 हजार रुपये है, तो कनक दुर्गा की प्रतिमा की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये होता है। इसके लिए केवल समिति के सदस्यों ने इस प्रतिमा के लिए रुपये नहीं दिए हैं, बल्कि कई ज्वैलर्स ने इस मूर्ति के निर्माण में सोना दिया है। मूर्ति विसर्जन के बाद सोना उन्हें वापस होगा।

*समिति के सचिव ने बताया कि इस मूर्ति के निर्माण और त्योहार के लिए कई मल्टी नेशनल कॉर्पोरेट्स ने भी मदद की है। इससे पहले 2017 में संतोष मित्र स्कवायर दुर्गोत्सव समिति ने मां दुर्गा को सोने की साड़ी चढ़ाई थी।

suman

suman

Next Story