×

Google ने डूडल के जरिए 'कथक क्वीन' सितारा देवी को दी श्रद्धांजलि

aman
By aman
Published on: 8 Nov 2017 12:37 AM
Google ने डूडल के जरिए कथक क्वीन सितारा देवी को दी श्रद्धांजलि
X
Google ने डूडल के जरिए 'कथक क्वीन' सितारा देवी को दी श्रद्धांजलि

मुंबई: गूगल ने बुधवार (8 नवंबर) को 'डूडल' बनाकर कथक नृत्यांगना सितारा देवी को उनके 97वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी। सितारा देवी ने नृत्य जरिए सफलता का जो मुकाम हासिल किया वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया।

कम ही लोगों को मालूम होगा कि सितारा देवी का महज 16 साल की उम्र में नृत्य देखकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें 'कथक क्वीन' के खिताब से नवाजा था। आज भी लोग इसी खिताब से उनका परिचय कराते हैं। इसके अलावा सितारा देवी को अपनी कला और नृत्य के प्रति उनके विशेष योगदान के लिए 'पद्मश्री' (1970) और 'कालिदास सम्मान' (1994) से भी पुरस्कृत किया गया था।

बचपन में नौकरानी ने उन्हें पाला था

सितारा देवी का जन्‍म 8 नवंबर, 1920 को कोलकाता में हुआ था। जानकारी के अनुसार, जन्‍म के कुछ दिनों बाद उनके मां-बाप ने उन्‍हें नौकरानी को दे दिया था, क्‍योंकि उनका मुंह थोड़ा टेढ़ा था। जिसके बाद नौकरानी ने बचपन में सितारा देवी की खूब सेवा करके उनका मुंह ठीक कर वापस उनके माता-पिता को लौटा दिया। इनके घर में लोग इन्हें धनतेरस को पैदा होने की वजह से 'धन्नो' कहकर बुलाते थे।

लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

मशहूर कथक नृत्यांगना सितारा देवी का लंबी बीमारी के बाद 25 नवंबर, 2014 को मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। उस समय उनकी उम्र 94 वर्ष थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!