×

सुषमा स्वराज बनेंगी आंध्र प्रदेश की राज्यपाल, डॉ हर्षवर्धन ने दी बधाई

इस बार सुषमा स्वराज लोकसभा चुनाव नहीं लड़ीं थीं और अब लगता है की शायद इसके पीछे यही कारण था की उनको एक नई जिम्मेदारी दी जानी थी और यह जिम्मेदारी उनको आंध्र प्रदेश का राज्यपाल के पद के रूप में दी गयी है।       

SK Gautam
Published on: 10 Jun 2019 4:44 PM GMT
सुषमा स्वराज बनेंगी आंध्र प्रदेश की राज्यपाल, डॉ हर्षवर्धन ने दी बधाई
X

नई दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अब नई कमान सौंपते हुए उनको आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। और इसके उनको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से लिखा है ''भाजपा की वरिष्ठ नेता और मेरी दीदी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बुहुत बधाई व शुभकामनाएं।

ये भी देखें : सुषमा स्वराज बनेंगी आंध्र प्रदेश की राज्यपाल, डॉ हर्षवर्धन ने दी बधाई

सभी क्षेत्रों में आपके लंबे अनुभव से प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी।'' हालांकि बाद में हर्षवर्धन ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

बता दें कि इस बार सुषमा स्वराज लोकसभा चुनाव नहीं लड़ीं थीं और अब लगता है की शायद इसके पीछे यही कारण था की उनको एक नई जिम्मेदारी दी जानी थी और यह जिम्मेदारी उनको आंध्र प्रदेश का राज्यपाल के पद के रूप में दी गयी है।

ये भी देखें : योगी पर टिप्पणी: पत्रकार की गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट मंगलवार को करेगा सुनवाई

बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं में से एक सुषमा स्वराज पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल के उन मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। सुषमा स्वराज के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का खुलासा हालांकि स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा था लेकिन इसकी वजह उनके खराब स्वास्थ्य को माना जा रहा था।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story