×

Governors Appointed: महाराष्ट्र-बिहार समेत 13 राज्यों के राज्यपाल बदले, राष्ट्रपति ने मंजूर किया कोश्यारी का इस्तीफा

Governors Changed List: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है और उनके स्थान पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 12 Feb 2023 4:54 AM GMT (Updated on: 12 Feb 2023 5:00 AM GMT)
Bhagat Singh Koshyari resignation
X

Bhagat Singh Koshyari resignation (photo: social media )

Governors Changed List: देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपालों और उपराज्यपालों में फेरबदल किया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है और उनके स्थान पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाएं थीं मगर यह जिम्मेदारी अब बैस को सौंपी गई है। बिहार में भी फेरबदल किया गया है और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन राज्यों में हुआ फेरबदल

1-अरुणाचल प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को सौंपी है। यहां अब तक पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा राज्यपाल पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

2- झारखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

3: सिक्किम: सिक्किम के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंपी गई है।

4: बिहार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल विश्वनाथ प्रसाद अर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल बनाया है।

5: हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रपति के आदेश पर शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

6: असम: असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया की नियुक्ति की गई है।

7: आंध्रप्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

8: छत्तीसगढ़: आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है।

9: मणिपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10: नागालैंड: मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

11: मेघालय: अभी तक बिहार के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे फागू चौहान को मेघालय का नया राज्यपाल बनाया गया है।

12: महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। कोश्यारी के स्थान पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

13: लद्दाख: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story