×

GST Collection: बढ़ रही है सरकार की कमाई, जून में 1.45 लाख करोड़ रुपये रहा जीएसटी कलेक्शन

GST Collection: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जून के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 1.40 लाख करोड़ रूपये रहने का रफ बॉटमलाइन तय किया गया था।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 July 2022 11:57 AM GMT (Updated on: 1 July 2022 12:01 PM GMT)
GST
X

GST। (Social Media)

Click the Play button to listen to article

GST Collection: देश में जीएसटी (GST) की पांचवी सालगिरह मनाई जा रही है। आज ही के दिन 1 जुलाई 2017 को वस्तु एवं सेवाकर देश में लागू किया गया था। लिहाजा 1 जुलाई को जीएसटी दिवस (GST Day) के नाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर जून में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा भी आया है, जो काफी उत्साहजनक है। सरकार का जून में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) बढ़कर 1,44,616 करोड़ रुपये हो गया है। 1 साल पहले की तुलना में ये 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे पहले मई महीने में यह 1.41 लाख करोड़ रूपये था।

आपको बता दें कि जीएसटी लागू होने के बाद यह पांचवीं बार और मार्च 2022 से लगातार चौथी बार है जब जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1.40 लाख करोड़ रूपये के पार रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने भी जून के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जून महीने के लिए कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रूपये रहने का रफ बॉटमलाइन तय किया गया था। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा मंथली जीएसटी कलेक्शन अब इससे नीचे नहीं जा रहा है।

जून का जीएसटी कलेक्शन

वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जून में जीएसटी की ग्रॉस कलेक्शन 1,44,616 करोड़ रूपये रहा। इसमें राजस्व 25306 करोड़ रूपये, स्टेट जीएसटी 32406 करोड़ रूपये, इंटीग्रेटेड जीएसटी 75887 करोड़ रुपये और कंपनसेशन सेस 11,018 करोड़ रुपए शामिल है।

अप्रैल 2022 में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन

अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल आया था। जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 1.5 लाख करोड़ रूपये को पार कर गया था। अप्रैल में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रूपया दर्ज किया गया था। इसमें CGST 33,159 करोड़ रुपए, SGST 41,793 करोड़ रुपए, IGST 81,939 करोड़ रुपए और सेस 10,649 करोड़ रुपए था।

जीएसटी कलेक्शन में शीर्ष राज्य

जून 2022 में जीएसटी कलेक्शन के मामले में महाराष्ट्र अव्वल है। पिछले साल की तुलना में इसबार 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में जून का जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 22341 करोड़ रूपये है। महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर उसका पड़ोसी राज्य गुजरात है, जहां जून में 9207 करोड़ रूपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ। वहीं तीसरे स्थान पर भी महाराष्ट्र का ही एक अन्य पड़ोसी राज्य कर्नाटक है, जहां 8,845 करोड़ रूपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ। बता दें कि जीएसटी में 5,12,18 और 28 प्रतिशत के चार स्लैब हैं। हालांकि, गोल्ड और गोल्ड ज्वेलरी पर 3 प्रतिशत टैक्स लगता है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story