×

Gujarat Election 2022 Dates: गुजरात में दो चरणों में होंगे मतदान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ नतीजे

Gujarat Election 2022 Dates : गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के नतीजों के साथ 8 दिसंबर को आएंगे।

aman
Written By aman
Published on: 3 Nov 2022 7:08 AM GMT (Updated on: 3 Nov 2022 11:05 AM GMT)
gujarat assembly election 2022 live updates dates and phases election commission press conference
X

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Social Media)

Gujarat Assembly Election 2022 Dates: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान गुरुवार (03 नवंबर 2022) को हुआ। गुजरात में दो चरणों में, 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होंगे। गुजरात चुनाव के नतीजे भी हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को आएंगे। आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajeev Kumar) और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय (Election Commissioner Anoop Chandra Pandey) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि गुजरात में इस बार कुल 4.9 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें 3,24,422 नए वोटर होंगे।

Gujarat Assembly Election: 2017 में कांग्रेस ने भाजपा को दी थी कड़ी टक्कर, इस बार है हासिये पर

बता दें, गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। वर्ष 2017 में यहां दो चरणों में वोटिंग हुई थी। तब भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। हालांकि, कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 77 सीटें हासिल की थी। शेष 6 सीटें अन्य के खाते में गई थीं। बीजेपी ने इस चुनाव में 50 प्रतिशत तो कांग्रेस ने 42 फीसद वोट हासिल किए थे।

हिमाचल में एक चरण में 12 नवंबर को वोटिंग

बीते दिनों, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था। पूरे राज्य में एक ही फेज में मतदान होंगे। हिमाचल में 12 नवंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे, जबकि 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

Live Updates

  • 3 Nov 2022 7:23 AM GMT

    गुजरात चुनाव 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें यहां देखें 



  • 3 Nov 2022 7:15 AM GMT

    मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के प्रयास जारी

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 51,000 से ज्यादा मतदान केंद्र निर्धारित किये हैं। इनमें 34,000 से अधिक ग्रामीण इलाकों में हैं। उन्होंने बताया कि, हम मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए शहरी लोगों की उदासीनता पर गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए हम मतदाता जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।

  • 3 Nov 2022 7:12 AM GMT

    गुजरात विधान सभा 2022 के कार्यक्रम


  • 3 Nov 2022 7:02 AM GMT

    गुजरात में मतदान 1 और 5 दिसंबर को

    गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान किया। मतदान 1 और 5 दिसंबर 2022 को होंगे। जबकि, चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को हिमाचल चुनाव के नतीजे के साथ ही आएंगे। 

  • 3 Nov 2022 6:59 AM GMT

    कोरोना मरीज घर से कर सकेंगे मतदान

    गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अगर कोई कोरोना संक्रमित पाया जाता है, तो कोरोना मरीज को घर से ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

  • 3 Nov 2022 6:57 AM GMT

    कोई मतदाता फोन से ही कर सकता है शिकायत

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि, इस बार चुनाव के दौरान कोई भी मतदाता अगर शिकायत करना चाहता है, तो वह फोन की मदद से शिकायत कर सकता है। अगर कोई उम्मीदवार या पार्टी चुनाव को प्रभावित करता नजर आता है तो वह सीधे तौर पर मोबाइल फोन के जरिये चुनाव आयोग को शिकायत कर सकता है। आयोग शिकायत मिलने के 60 मिनट के भीतर टीम का गठन कर 100 मिनट में शिकायत का निपटान करेगी। 

  • 3 Nov 2022 6:54 AM GMT

    50% मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था

    गुजरात चुनाव को लेकर जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, इस बार 3,24,422 नए मतदाता होंगे, जो पहली बार वोट करेंगे। राज्य में स्थापित मतदान केंद्रों में कम से कम 50 प्रतिशत पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। 

  • 3 Nov 2022 6:46 AM GMT

    मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रमुख बातें ;

    - 18 फरवरी 2023 को गुजरात विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

    - गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ वोटर हैं।

    - विधानसभा चुनाव में 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे।

    - 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती होगी।

    - इस बार शिपिंग कंटेनर भी पोल बूथ के रूप में इस्तेमाल होंगे।

  • 3 Nov 2022 6:44 AM GMT

    चुनाव आयुक्त ने कहा- गुजरात में 4.6 लाख नए वोटर

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने पहले मोरबी हादसे पर दुख व्यक्त किया। मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, कि गुजरात में कुल 4.9 करोड़ मतादाता हैं। इनमें 4.6 लाख नए वोटर हैं। गुजरात चुनाव के दौरान 51,782 मतदान केंद्र होंगे। 

  • 3 Nov 2022 6:39 AM GMT

    मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने मोरबी हादसे पर दुख व्यक्त किया

    गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने मोरबी हादसे पर दुख जताया। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story