×

चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस को तगड़ा झटका, राम मंदिर का जिक्र कर अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा

Arjun Modhwadia Resign: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

aman
Written By aman
Published on: 4 March 2024 12:35 PM GMT (Updated on: 4 March 2024 12:54 PM GMT)
gujarat congress, congress mla arjun modhwadia
X

अर्जुन मोढवाडिया (Social Media)

Arjun Modhwadia Resign: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया (Porbandar MLA Arjun Modhwadia) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने सोमवार (04 मार्च) को राज्य विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है।

'प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करने से ठेस पहुंची'

कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा, 'प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत की आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आंकलन करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया। जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज किया।'

'40 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा रहा, आभार'

अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia News) ने ये भी कहा, 'इसलिए, मैं अपनी कांग्रेस पार्टी की सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं, जो कि मैंने पिछले 40 वर्षों से जुड़े रहकर अपने पूरे जीवन का समर्पण किया है। मैं पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभारी हूं, जिन्होंने मुझे पिछले चार दशकों से अपना प्यार और स्नेह प्रदान किया।'

अंबरीश डेर ने भी छोड़ी पार्टी

लोकसभा चुनाव से ऐन पहले विपक्षी पार्टी कांग्रेस की गुजरात इकाई (Gujarat unit of Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर (Ambarish Der) ने भी आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अंबरीश डेर 05 मार्च को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम रहे हैं।

कांग्रेस ने डेर को 6 वर्षों के लिए सस्पेंड किया

अंबरीश डेर के इस्तीफे की घोषणा से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल (Shakti Singh Gohil) ने मीडिया को बताया कि, रविवार रात हुई एक मीटिंग के दौरान पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने डेर को पार्टी के सभी पदों और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए सस्पेंड कर दिया। शक्ति सिंह गोहिल ने आगे कहा, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story