×

मौत की इमारत: निकल रहीं लाशें ही लाशें, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

गुजरात में मंगलवार को सुबह -सुबह बड़ा हादसा हो गया। वडोदरा स्थित एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभरा कर गिर गयी, जिसके बाद अफरा तफरी मच गयी।

Shivani
Published on: 29 Sep 2020 4:00 AM GMT
मौत की इमारत: निकल रहीं लाशें ही लाशें, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
X

अहमदाबाद. गुजरात में मंगलवार को सुबह -सुबह बड़ा हादसा हो गया। वडोदरा स्थित एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभरा कर गिर गयी, जिसके बाद अफरा तफरी मच गयी। इमारत के मलबे के नीच कई लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला। इस दौरान तीन लोगों के शव मलबे से निकले।

वडोदरा में निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिरी

मामला गुजरात के वडोदरा जिले के बावमनपुरा इलाके का है। यहां एक इमारत का निर्माण हो रहा था। मंगलवार की सुबह इमारत जमींदोज हो गयी। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तो इमारत में मजदूर रह रहे थे। इमारत गिरने से मजदूर मलबे में ही दब गए और चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

3 की मौत, करीब 6 लोग मलबे में दबे

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य में जुट गयी। इस दौरान तीन शवों को मलबे से निकाला गया, वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए दो लोगों की गंभीर हालत पर उन्हे शहर के एसएसजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस राज्य सरकारों की तैयारी, उठाने जा रहे ये कदम, मोदी सरकार की बढ़ी मुसीबत

बचाव कार्य जारी

मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। मौके पर अग्निशमन सेवा के 30 कर्मचारी मौजूद हैं। आशंका है कि इमारत के मलबे में अभी भी छह लोगों के फंसे हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये इमारत काफी पुरानी है। हालाँकि कुछ दिनों से इसकी मरम्मत का काम चल रहा था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story