×

जम्मू एवं कश्मीर: गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री

जम्मू एवं कश्मीर में स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से 9.8 डिग्री कम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। साथ ही श्रीनगर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

priyankajoshi
Published on: 14 Dec 2017 5:44 AM
जम्मू एवं कश्मीर: गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री
X

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से 9.8 डिग्री कम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। साथ ही श्रीनगर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के कारण सुबह नलों में पानी जमा रहा और लोग नलों के आसपास आग जलाकर जमे हुए पानी को पिघलाने की कोशिश करते नजर आए। साथ ही सुबह सड़कों पर फिसलन रही जिसके कारण शहर में वाहनों का आवागमन बहुत कम नजर आया।

कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.0 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, कटरा में 5.7 डिग्री, बटोटे में 0.3 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 2.9 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएएनएस

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!