×

गुरदासपुर उपचुनाव : जाखड़, सलारिया ने किया नामांकन, खन्ना का नामलेवा नहीं

Rishi
Published on: 22 Sep 2017 12:22 PM GMT
गुरदासपुर उपचुनाव : जाखड़, सलारिया ने किया नामांकन, खन्ना का नामलेवा नहीं
X

चंडीगढ़ : गुरदासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 11 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ और भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया ने शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल किए।

नामांकन दाखिल करने के लिए जाखड़ के साथ आए नेताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह बाजवा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सहित पंजाब के शीर्ष कांग्रेस नेता जाखड़ के साथ नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

ये भी देखें: बच्चों की चिंता आपको सोने नहीं देती, ये हैं पेरेंट्स के लिए सुपरहिट गाइडलाइन्स

बाजवा ने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन तीन बार के सांसद विनोद खन्ना को हराकर इस सीट का प्रतिनिधित्व 2009 से 2014 तक किया था। खन्ना ने 2014 में यह सीट पर से जीत हासिल कर ली। विनोद खन्ना का अप्रैल में निधन हो जाने से इस उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।

बाजवा मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं और पूर्व में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख रहे हैं। वह गुरदासपुर जिले से हैं। उनकी विधायक पत्नी चरणजीत कौर बाजवा भी नामांकन के दौरान अनुपस्थित रहीं, हालांकि उनके छोटे भाई व विधायक फतेहजंग बाजवा इस दौरान मौजूद थे।

ये भी देखें: सुशासन बाबू के बिहार में मुखिया पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

बाजवा कांग्रेस से अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे और उन्होंने जाखड़ के चुने जाने का विरोध किया। जाखड़ वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं।

सलारिया मुंबई के करोड़पति कारोबारी हैं, और उनका अतीत विवादों से जुड़ा रहा है। सलारिया ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। उपचुनाव के परिणाम की घोषणा 15 अक्टूबर को की जाएगी।

ये भी देखें: BIG B को भा गई बॉलीवुड की ये मूवी, बोले- आंख खोलने वाली फिल्म है

आम आदमी पार्टी (आप) ने मेजर जनरल सुरेश खजूरिया (सेवानिवृत्त) को इस सीट से मैदान में उतारा है।

भाजपा ने विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना की जगह सलारिया को तरजीह दी है।

विनोद खन्ना ने कांग्रेस के गढ़ पर अपने चुनावी शुरुआत में 1998 में पांच बार के कांग्रेस सांसद सुखबंश कौर भिंडर को हराया था। उन्होंने इस सीट पर 1998,1999, 2004 व 2014 में जीत दर्ज की थी।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story