Gyanvapi Survey: चौथे दिन तीनों गुंबद पर सर्वे का कार्य किया गया, मुस्लिम पक्ष ने तहखाने की चाबी ASI टीम को सौंपी

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में चौथे दिन तीनों गुंबद पर सर्वे का कार्य चल रहा है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने तहखाने की चाबी ASI टीम को सौंपी दी है।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 7 Aug 2023 11:32 AM GMT (Updated on: 7 Aug 2023 12:38 PM GMT)
Gyanvapi Survey: चौथे दिन तीनों गुंबद पर सर्वे का कार्य किया गया, मुस्लिम पक्ष ने तहखाने की चाबी ASI टीम को सौंपी
X
Gyanvapi Survey (Image- Social Media)

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में आज चौथे दिन के सर्वे के लिए एएसआई की टीम परिसर में 11 बजे के बाद अंदर दाखिल हुई। सावन का सोमवार होने के चलते सर्व की कार्यवाही 3 घंटे लेट शुरू हुई। 11 बजे टीम अंदर दाखिल होने के बाद कल के शेष बचे जगह व्यास जी के तहखाने से सर्व की कार्यवाही शुरू किया। जुम्मे की नमाज ऐर लंच ब्रेक के चलते टीम 12 बजे ज्ञानवापी परिसर से टीम बाहर निकली। सर्वे की कार्यवाही एक बार फिर 2.30 बजे से शुरू होगा। एएसआई की टीम को आज मुस्लिम पक्ष ने चाबियों का गुच्छा सौंप दिया। चाबियों का गुच्छा मिलने के बाद एएसआई की टीम जल्द ही सेंट्रल डोम तक सर्वे की कार्यवाही शुरू कर सकती है। एएसआई की टीम को अभी व्यास जी के तहखाने की चाबी नहीं मिली है।

ब्यास जी के तहखाने में सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी

फिलहाल एएसआई की टीम आज ज्ञानवापी परिसर के तीनों गुंबद पर फोकस कर रही है।एएसआई की टीम के 30 सदस्य तीनों गुंबद का 3 डी एमेजिनेशन और मैपिंग कर रही है।एएसआई सर्वे में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष को मिलाकर कुल 58 लोग शामिल हैं। सर्वे की कार्यवाही शाम के 5 बजे तक चलेगा।

रविवार को टीम ने कलाकृतियों का किया सर्वे

एएसआई सर्वे के कल चौथे दिन एएसआई की टीम ने गुंबदों से सैंपल कलेक्ट किया जिसमें कई प्राचीन शैली की डिजाइन मिली। पश्चिमी दीवार पर सर्वे की टीम का फोकस अधिक रहा पश्चिमी दीवार पर हिंदू कलाकृतियां भी मिली है। हिंदू पक्ष बार बार पश्चिमी दीवार पर फोकस करने के लिए कहता रहा है।पूर्वी दीवाल का भी सर्वे की टीम ने मैपिंग किया है। पश्चिमी दीवार मां श्रृंगार गौरी का प्रेवश द्वार है।

व्यास जी के तहखाने का भी अभी सर्वे है बाकी

व्यास जी के तहखाने के अंदर सर्वे की टीम परसों दाखिल हुई थी जिसके बाद से अभी व्यास जी तहखाने में सर्वे का काम चल रहा है। व्यास जी तहखाने में सर्वे की टीम ने एगजास्ट लगाकर सर्वे का काम किया था शुरू जो आज भी जारी है। व्यास जी तहखाने में मलबा अधिक होने के चलते सर्वे की टीम को दिक्कत भी आ रही थी सपाई के बाद धीरे धीरे सर्वे की टीम अंदर प्रवेश की थी।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story