×

कोरोना के बाद H3N2 Influenza से भारत में बढ़ी दहशत, अब तक 2 की मौत...अलर्ट स्वास्थ्य महकमे ने की बैठक

H3N2 Influenza Virus in India: भारत में H3N2 वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड पर है। वायरस से देश में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

aman
Written By aman
Published on: 10 March 2023 1:45 PM GMT (Updated on: 10 March 2023 1:45 PM GMT)
H3N2 Influenza Death
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

H3N2 Influenza Death: देश में एच3एन2 (H3N2) इन्फ्लूएंजा का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से शुक्रवार (10 मार्च) को पहली मौत की पुष्टि हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस वायरस से दो लोगों की जान जा चुकी है। पहली मौत कर्नाटक (H3N2 Cases in Karnataka) और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसी मसले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने अहम बैठक की। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कि वो एच3एन2 इन्फ्लूएंजा (H3N2 Influenza) को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के जरिए सख्त निगरानी रख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा, कि 'मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामले मार्च के अंत तक घटने की संभावना है। छोटे बच्चों और पहले से अन्य बीमारियों से पीड़ित वृद्ध व्यक्तियों को मौसमी इन्फ्लूएंजा का अधिक खतरा है।'

जानें कब कम होंगे मामले?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि, रियल टाइम आधार पर आईडीएसपी नेटवर्क (IDSP Network) के जरिए राज्यों में मामलों की निगरानी और ट्रैकिंग की जा रही है। मौसमी इन्फ्लूएंजा के H3N2 सबटाइप के मामलों की कड़ी निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि मार्च के अंत तक मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में कमी आ जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इन्फ्लूएंजा वायरस (Influenza Virus) के बढ़ते मामलों पर समीक्षा बैठक की।

वायरस से 6 मौतों के दावे, 2 की पुष्टि

एच3एन2 वायरस (H3N2 virus) से भारत में अब तक 6 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस वायरस से कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक शख्स की मौत की पुष्टि की है। अन्य 4 लोगों की मौत की वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक, पंजाब (H3N2 Cases in Punjab) और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत की बात सामने आई है।

कर्नाटक के 82 वर्षीय शख्स थे संक्रमित

कर्नाटक के हासन में एक शख्स की H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान एच गौड़ा नामक शख्स के रूप में हुई है। वो 82 वर्ष के थे। एच गौड़ा को 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीते 1 मार्च को उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। 6 मार्च को आई रिपोर्ट में H3N2 संक्रमण की पुष्टि हुई।

ICMR ने जारी की एडवाइजरी?

H3N2 Influenza वायरस से बचने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एडवाइजरी जारी की है। डॉक्टरों के अनुसार, इन्फ्लूएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जैसे खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना आदि। एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने कहा, 'H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसके मरीज हर साल इस समय सामने आते हैं। यह ऐसा वायरस है, जो समय के साथ म्यूटेट होता है।'

बरतें ये सावधानी

डॉ. गुलेरिया ने बताया, 'यह इन्फ्लुएंजा वायरस (Influenza Virus) ड्रॉपलेट्स के जरिए कोविड (COVID-19) की तरह ही फैलता है। उन लोगों को खास सावधान रहने की जरूरत है, जिन्हें पहले से ये बीमारी है। एहतियात के तौर पर मास्क पहनने चाहिए। बार-बार हाथ धोने चाहिए। फिजिकल डिस्टेंसिंग रखना चाहिए। हालांकि, इससे बचाव के लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story