×

हैकथॉन ग्रैंड फिनाले: देश के विकास में युवाओं का बड़ा योगदान-पीएम मोदी

युवा भारत प्रतिभाओं से भरा हुआ है। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020 इसी आविष्कार और श्रेष्ठता की भावना को प्रदर्शित करता है। 1 अगस्त को 4:30 बजे हैकथॉन के फाइनलिस्ट से चर्चा करूंगा और उनके आविष्कारों के बारे में और ज्यादा बात करूंगा।

Newstrack
Published on: 1 Aug 2020 11:00 AM GMT
हैकथॉन ग्रैंड फिनाले: देश के विकास में युवाओं का बड़ा योगदान-पीएम मोदी
X

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन आइडिया और आविष्कार का जीवंत फोरम बनकर उभरा है। निश्चित रूप से हमारे युवा इस बार अपने आविष्कारों में कोविड के बाद की दुनिया पर काम कर रहे होंगे। इसके अलावा वे आत्मनिर्भर भारत पर भी काम कर रहें होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित किया और ऑनलाइन हैकथॉन से जुड़े युवाओं से बात चीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया ।

मैं उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं- मोदी

-छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन परिस्थितियों में इस प्रतियोगिता को कराना पहली चुनौती थी। पीएम ने कहा कि जिन चुनौतियों पर आप काम कर रहे हैं, मैं उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं।

-उन्होंने कहा कि हमारी सुविधाओं को प्रभावी, इंटरैक्टिव और लोगों के अनुकूल बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक बहुत बड़ी सुविधा हो सकती है। पीएम ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि डेटा-संचालित समाधानों के साथ, हेल्थकेयर समाधान एक बड़ा बदलाव पैदा कर रहे हैं।

ये भी देखें: मुलायम हुए अकेले: छोड़ गए इन्हें प्यारे साथी अमर सिंह, शोक में डूबा देश

-प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में महिलाओं की स्वच्छता के बारे में जागरूकता बहुत देर से आई है। पिछले छह वर्षों में महिलाएं इस दिशा में प्रयास कर रही हैं। गरीबों के अधिकांश इलाकों को इस कारण आज सस्ती सेवाएं मिल रही हैं और आयुष्मान भारत योजना के तहत हमारा ये उद्देश्य भी है।

-अपने संबोधन से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन आइडिया और आविष्कार का जीवंत फोरम बनकर उभरा है। निश्चित रूप से हमारे युवा इस बार अपने आविष्कारों में कोरोना के बाद की दुनिया पर काम कर रहे होंगे। इसके अलावा वे आत्मनिर्भर भारत पर भी काम कर रहें होंगे।

-पीएम मोदी ने कहा कि युवा भारत प्रतिभाओं से भरा हुआ है। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020 इसी आविष्कार और श्रेष्ठता की भावना को प्रदर्शित करता है।

-कोरोना चुनौतियों की वजह से इस बार हैकथॉन का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्पेशल प्लेटफॉर्म के जरिए किया जाएगा। इसमें देशभर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से शुरू किया गया एक राष्ट्रीय कैंपेन है।

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा भारत प्रतिभाओं से भरा हुआ है। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2020 इसी आविष्कार और श्रेष्ठता की भावना को प्रदर्शित करता है। 1 अगस्त को 4:30 बजे हैकथॉन के फाइनलिस्ट से चर्चा करूंगा और उनके आविष्कारों के बारे में और ज्यादा बात करूंगा।

कोरोना चुनौतियों की वजह से इस बार हैकथॉन ऑनलाइन

बता दें कि कोरोना चुनौतियों की वजह से इस बार हैकथॉन का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन स्पेशल प्लेटफॉर्म के जरिये किया जाएगा। इसमें देशभर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

ग्रैंड फिनाले में 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे

इस बार ग्रैंड फिनाले में 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और वे इस दौरान सरकारी विभागों और उद्योग की कुछ कठिन समस्याओं के लिए नए डिजिटल समाधान विकसित करने की कोशिश करेंगे। इन प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

ये भी देखें: बच्चों के खून में सीसाः खतरे में दुनिया का एक तिहाई बचपन, तत्काल रोकना जरूरी

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से शुरू किया गया एक राष्ट्रीय कैंपेन है।

Newstrack

Newstrack

Next Story