×

हज प्रक्रिया को ऑनलाइन कर पारदर्शी बनाना है लक्ष्य : नकवी

Rishi
Published on: 12 Nov 2017 2:35 PM GMT
हज प्रक्रिया को ऑनलाइन कर पारदर्शी बनाना है लक्ष्य : नकवी
X

मुंबई : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि सरकार पूरी हज प्रक्रिया को ऑनलाइन कर इसे पारदर्शी व यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने पर काम कर रही है। नकवी ने यहां हज 2018 की प्रक्रिया की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह घोषणा एक महीने पहले की गई है जिससे तैयारियों को ज्यादा समय मिल सके। लोग हज के लिए 15 नवंबर से आवेदन कर सकते हैं।

ये भी देखें: VIDEO: मॉडल से नन बनी सोफिया का बड़ा खुलासा, हज यात्रा के दौरान मेरे साथ हुई शर्मनाक हरकत

नकवी ने कहा कि हज 2018 नई हज नीति के अनुसार किया जाएगा। नई हज नीति को बनाने के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। मंत्रालय जल्द ही समिति की सिफारिशों की जांच करेगा, उसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

नकवी ने एक नया हज मोबाइल एप लांच किया, जिसके द्वारा हज के लिए सीधे तौर पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा और भुगतान भी हो सकेगा।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story