×

'हम दंगाइयों पर ऐसी सख्त कार्रवाई करेंगे कि...', हल्द्वानी हिंसा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कड़ी चेतावनी

CM Dhami Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा की सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही, 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।

aman
Report aman
Published on: 10 Feb 2024 11:55 AM GMT (Updated on: 10 Feb 2024 12:05 PM GMT)
CM Dhami Haldwani Violence
X

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Social Media)

CM Dhami on Haldwani Violence: उत्तराखंड के हिंसाग्रस्त हल्द्वानी (Haldwani News) शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है। वहीं, बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू आगे भी लागू रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हिंसा के आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, 'हम दंगाइयों को बख्शेंगे नहीं।' हल्द्वानी में हिंसक घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यह जांच 15 दिन के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए गया हैं।

CM धामी- ऐसी सख्त से कार्रवाई करेंगे कि...

हल्द्वानी हिंसापर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा, 'जिसने भी कानून तोड़े हैं, कानून उसके साथ सख्ती से काम करेगा। हम दंगाइयों को नहीं बख्शेंगे।' सीएम धामी ने आगे कहा, 'देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, हम दंगाइयों पर ऐसी सख्त से कार्रवाई करेंगे कि, यह भविष्य के लिए नजीर पेश करेगी।'

मुख्यमंत्री मिले घायल पुलिसकर्मियों-पत्रकारों से

आपको बता दें, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों और पत्रकारों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना।

'पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने के प्रयास हुए'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा, 'देवभूमि का माहौल खराब करने की लगातार कोशिश हुई है। हल्द्वानी में सुनियोजित ढंग से दंगा किया गया। इतना ही नहीं, महिला पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से अटैक किया। मीडिया और पत्रकारों तक को जलाने की कोशिश की गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को थाने के भीतर जिंदा जलाने के प्रयास हुए। उन्होंने कहा, उपद्रवियों, दंगाइयों पर कानून अपना काम करेगा।'

DM बोलीं- किसी को भड़काया नहीं गया

नैनीताल डीएम वंदना सिंह (DM Vandana Singh) ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हल्द्वानी में हुई हिंसा की जानकारी दी थी। उन्होंने मीडिया को जानकारी देने से पहले एक वीडियो दिखाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'वीडियो में आप सभी लोग देख सकते हैं कि पुलिस फोर्स या प्रशासन ने किसी को भड़काने का काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि, किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया गया। इसके बाद भी कार्रवाई के लिए पहुंची नगर निगम और पुलिस-प्रशासन की टीम पर हमला किया गया।' डीएम ने कहा, 'तोड़फोड़ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। रोकथाम के लिए फोर्स भी तैनात की गई थी। इसी दौरान हमारी नगर निगम की टीम पर पथराव किया गया।' उन्होंने कहा, 'आपने भी देखा कि किस तरह से 30 जनवरी के वीडियो में छतों पर कोई पत्थर नहीं है। जिस दौरान हाईकोर्ट में सुनवाई चल ही थी, उसी दौरान छतों पर पत्थर इकट्ठे किए गए। इस तरह ये प्लान किया गया था कि जिस दिन कार्रवाई होगी उस दिन हमला किया जाएगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story