×

दिल्ली यमुना में बम: कुछ खतरनाक चल रहा राजधानी में, हाई अलर्ट पर पुलिस

Hand grenad in Delhi: दिल्ली के यमुना खादर इलाके से शनिवार देर रात प्राप्त हुई है। जिसके बाद आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है।

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 12 Jun 2022 6:48 AM GMT
Hand grenade in Yamuna
X

दिल्ली यमुना में बम (photo: social media )

Hand grenad in Delhi: दिल्ली में बीते रात हैंड ग्रेनेड यानी (Hand grenad in Delhi Yamuna) बम की सूचना से हड़कंप मच गया। इस बम से दिल्ली को बुरी तरह दहलाने की साज़िश थी, जिसे फिलहाल नाकाम कर दिया गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को हाई अलर्ट (High Alert) पर रखा गया है तथा संदिग्ध जगहों की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि यह सूचना दिल्ली के यमुना (Delhi Yamuna) खादर इलाके से शनिवार देर रात प्राप्त हुई है। जिसके बाद आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है। यह हैंड ग्रेनेड यमुना (Hand grenad) खादर इलाके के मयूर विहार थाना क्षेत्र में पड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर के अंतर्गत हिंडन नहर में पानी में डूबा मिला है।

यमुना नदी में सिक्का ढूंढने वाले लड़कों को मिला बम

मामले के मद्देनज़र प्राप्त सूचना के आधार पर सर्वप्रथम यमुना नदी में सतह पर सिक्का ढूंढने वाले लड़कों को यह बम एक मिट्टी के बर्तन में मिला। जिसके बाद हैंड ग्रेनेड प्राप्त होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलने के बाद मयूर विहार के एसीपी और एसएचओ को जांच के लिए भेजा गया।

मामले को संज्ञान में लेते हुए हैंड ग्रेनेड की जांच के लिए एक टीम मौके पर पहुचं गई थी तथा साथ ही ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को बुलाया गया था, जिनकी मदद से हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय कर कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मानें तो हैंड ग्रेनेड का पता बीते शनिवार रात करीब 8.15 बजे चला। जो कि एक बर्तन में कपड़े के भीतर लपेटा हुआ था और इसकी जानकारी बर्तन को तोड़ने के बाद चली। लड़कों ने परिजनों ने सर्वप्रथम इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस ने इसे कोई बड़ी साज़िश का हिस्सा बताया है तथा साथ ही जांच कर इसकी सच्चाई पर आने की बात कही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story