Happy Teachers Day: 82 शिक्षकों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

Happy Teachers Day: देश भर में आज डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Sonali kesarwani
Published on: 5 Sep 2024 4:26 AM GMT
Happy Teachers Day: 82 शिक्षकों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
X

Happy Teachers Day: आज 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। वैसे तो रोज का दिन ही शिक्षक का होता है पर आज के दिन उन्हें सम्मानित करना काफी यादगार होता है। इसीलिए राष्ट्रपति ने ऐसे 82 शिक्षकों का चयन किया है जिन्हे ‘शिक्षक पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए उच्च शैक्षिक संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 16 शिक्षकों का भी चयन किया है। यह पहली बार है जब उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया जा रहा है। इससे पहले तक यह सम्मान केवल स्कूल शिक्षकों तक ही सीमित था। लेकिन अब शैक्षिक संस्थानों (एचईआई) और पॉलिटेक्निक के लिए भी पुरस्कारों की दो श्रेणियों में बाँट दिया गया है।

82 शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित

शिक्षकों को सम्मानित करने की प्रक्रिया तीन चरणों में किया गया। इस प्रक्रिया में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों का चयन शामिल है। इसमें कठिन, पारदर्शी और ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। आपको बता दें कि शिक्षा मंत्रालय की तरफ से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग हर साल 5 सितम्‍बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजन किया जाता है।

किसे मिलेगा सम्मान

जिन लोगो को आज राष्ट्रपति की तरफ से सम्मान मिलेगा उनमें राज्य सरकार, संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन, स्थानीय निकायों और राज्य क्षेत्र बोर्ड से संबद्ध, संचालित व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और स्कूल प्रमुख इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं। केन्‍द्र सरकार के स्कूल, यानी केन्‍द्रीय विद्यालय (केवी), जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा संचालित सैनिक स्कूल, परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (एईईएस) द्वारा संचालित स्कूल, और जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) और केन्‍द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) से संबद्ध स्कूल भी इसके लिए मान्य हैं।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story