×

Har Ghar Tiranga : BJP ने दिल्ली में निकाली तिरंगा यात्रा, सहयोगी दल साथ, विपक्ष नहीं हुआ शामिल

Har Ghar Tiranga Yatra: दिल्ली में संसद सदस्यों ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा को लाल किला पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

aman
Written By aman
Published on: 3 Aug 2022 6:21 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2022 6:27 AM GMT)
har ghar tiranga yatra mp bike rally red fort to vijay chowk bjp congress live updates
X

Har Ghar Tiranga 

Har Ghar Tiranga Yatra: केंद्र सरकार भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ (75th Anniversary of Independence) को जोर-शोर से मनाने की तैयारियों में जुटी है। 'हर घर तिरंगा' अभियान ('Har Ghar Tiranga' Campaign) के तहत आज यानी बुधवार (3 अगस्त 2022) को संसद सदस्यों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली।

यह यात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला से रवाना हुई। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) तथा पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के साथ लाल किले (Red Fort) से सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का समापन विजय चौक (Vijay Chowk) पर होगा। तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) स्कूटी चलाती नजर आईं।

तिरंगा यात्रा से विपक्ष ने बनाई दूरी

दिल्ली के लाल किले से बुधवार सुबह इंडिया गेट होते हुए संसद भवन (Parliament House) तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सत्ताधारी एनडीए के सभी सांसद और मंत्री शामिल हुए। मगर, इस आयोजन से विपक्षी सांसदों ने दूरी बनाए रखी। तिरंगा यात्रा के तहत निकली बाइक रैली से विपक्षी सांसदों के किनारा करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो चली है।

संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसदीय दल की बैठक के बाद मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि, 'यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की तरफ से किया जा रहा है। यह बीजेपी की तरफ से नहीं है।' इस दौरान उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अपील की।

सभी दलों के सांसदों को शामिल होने का आग्रह

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस आयोजन में सभी दलों के सांसदों को भाग लेने का आग्रह किया था। सभी सांसदों को सुबह 8:30 बजे लाल किला पहुंचने को कहा गया था। संसदीय दल की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (BJP President J.P. Nadda) ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 09 अगस्त से 15 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। बीजेपी अध्यक्ष ने 'हर घर तिरंगा' अभियान पर जोर दिया। साथ ही, बीजेपी सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्रों में लोगों को इससे जोड़ने का अनुरोध भी किया।

सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया तिरंगा

दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित केंद्र के सत्ताधारी दलों के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को तिरंगा लगाया था। साथ ही, लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story