×

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की होगी जांच

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियोंके जांच के आदेश दिए हैं।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 4:13 AM GMT
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की होगी जांच
X
Sonia Gandhi

नई दिल्ली: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियोंके जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदेश के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग को संपत्तियों की जांच करने का आदेश दिया है।

बता दें कि आरोप है कि 2005 से 2010 के बीच गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हरियाणा में कई संपत्तियां हासिल की गई थीं। हरियाणा में 2005 से 2014 के दौरान कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे।

manohar lal khattar हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

यह भी पढ़ें...राजभवन के बाहर आज प्रदर्शन नहीं करेगी कांग्रेस, इस बात का सता रहा डर

आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां हासिल की गई थीं। कुछ संपत्तियों की पहले से ही जांच चल रही है। अब केंद्र सरकार के पत्र के बाद हरियाणा सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार की बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए हैं।

केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच का निर्देश दिया है। इसके बाद मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें...गरीब बहनों की खेत में जुताई करते वीडिया वायरल, सोनू सूद ने घर भेज दिया ट्रैक्टर

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े ट्रस्ट और फाउंडेशन की जांच का आदेश दिया था। राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच होगी। केंद्र सरकार ने इस जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। बता दें कि राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और प्रधानमंत्री राहत कोष से चंदा लेने का आरोप है।

यह भी पढ़ें...कोरोना की सबसे सस्ती दवा: कीमत बस इतनी, बेहद असरदार…

कमेटी मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी चंदा समेत कई कानूनों के कथित उल्लंघन के मामलों की जांच करेगी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि टीम का नेतृत्व प्रवर्तन निदेशालय के एक विशेष निदेशक करेंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story