×

Hartalika Teej 2022: हरतालित तीज व्रत की अभी से करें तैयारी, देखें पूजा में लगने वाली आवश्यक साम्रगी की लिस्ट

Hartalika Teej: पूरे भारत देश में हरतालिक तीज व्रत का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में इस व्रत को बहुत ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Aug 2022 4:58 AM GMT
hartalika teej
X

हरतालिका तीज 2022 (फोटो- सोशल मीडिया) 

Click the Play button to listen to article

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। प्रत्येक वर्ष हरतालिका तीज व्रत का ये पवित्र त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन मनाया जाता है। इस तिथि के अनुसार, इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त 2022 (Hartalika Teej 2022 Date) को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और भगवान शंकर और माता पार्वती की खूब भक्ति-भाव से पूजा करती हैं। इस व्रत के दौरान महिलाएं पूरी रात जागरण करती हैं। फिर ब्रह्रम मुहूर्त में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर दान करके तब जल ग्रहण करती हैं। इस व्रत से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य, सुखद वैवाहिक जीवन और संतान की प्राप्ति होती है।

पूरे भारत देश में हरतालिक तीज व्रत का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में इस व्रत को बहुत ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाएं अपने पति और परिवार की सुख शांति और समृद्धि के लिए इस व्रत को रखती है। भगवान शंकर और माता पार्वती सी जोड़ी पाने के लिए और कृपा बनाए रखने के लिए कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को रखती हैं। इसके साथ ही विधवाएं भी इस व्रत को रखती हैं। आइए आपको हरतालिका तीज व्रत की पूजा साम्रगी (hartalika teej puja samagri list) के बारे में बताते हैं। जिससे आप किसी सामान को न भूलें।

  • हरतालिका तीज 2022 पूजा सामग्री:
  • Hartalika Teej 2022 Puja Samagri

  • भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्तियों को साफ करने के लिए एक धातु का टुकड़ा।
  • एक चौकी (भगवान की मूर्तियां रखने के लिए लकड़ी का मंच)
  • चौकी को ढकने के लिए पीले, नारंगी या लाल रंग का साफ कपड़ा।
  • मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी या फिर बनी बनाई बाजार में मिलने वाली मिट्टी की मूर्ति
  • भगवान के वस्त्र
  • एक पूरा कच्चा नारियल भूसी के साथ।
  • एक कलश जल से भरा।
  • कलश के लिए आम या पान के पत्ते।
  • घी
  • दिया
  • अगरबत्ती (अगरबत्ती और धूप)
  • कॉटन विक्स
  • कपूर (कपूर)
  • फूल
  • श्रद्धा अनुसार पांच फल
  • सुहाग का सामान
  • मीठा सादा पान

अर्चना थाल के लिए सामग्री:
Samagri For Archana Thaal:

सुपारी के 2 टुकड़े

देवताओं के लिए पान 2 या 5

फल

भूसी के साथ दो साबुत नारियल (भगवान शिव और देवी पार्वती के लिए एक-एक)

दक्षिणा (भगवान शिव और देवी पार्वती को नकद या मुद्रा प्रसाद)

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story