Haryana में इंडिया गठबंधन के दो दलों की राहें हुईं जुदा, आप अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में आप ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। आप ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा की है।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 July 2024 9:33 AM GMT (Updated on: 18 July 2024 9:49 AM GMT)
Haryana Assembly Elections 2024
X

Haryana Assembly Elections 2024 (सोशल मीडिया) 

Haryana Assembly Elections 2024: इस साल अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव के लिए सत्ताधारी दल भाजपा ने जहां अपनी तैयारियां तेजी कर दी हैं, तो लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों से मिलकर बने इंडिया गठबंधन को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) इंडिया गठबंधन में शामिल हैं, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दोनों की राहें अलग हो गई हैं। हरियाणा में आप ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। आप ने चंडीगढ़ में प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा की है।

10 साल में मिला नेशलन का दर्जा

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (Haryana Aap) के सांसद संजय सिंह और प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक ने हरियाणा विधानसभा चुनाव मे उतरने का ऐलान कर किया है। आप अकेले दम पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब एक नेशनल पार्टी बन चुकी है। 10 साल में ही उसे यह दर्जा मिला है और ऐसे में अब हरियाणा विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में और दिल्ली में हमारी सरकार है और लोगो ने हमें कहा है कि आप हरियाणा क्यों नहीं आते, जबकि केजरीवाल हरियाणा से संबंध रखते हैं। ऐसे में हम इस बार अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

एसवाईएल पर जवाब देने से बचे CM

बिना नाम लेते हुए सत्ताधारी दल भाजपा और पूर्व सरकार चल चुकी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि सभी पार्टियों ने हरियाणा को लूटा है और अब पूरी ताकत से हम चुनाव लडेंगे। हालांकि जब मान से पत्रकारों ने हरियाणा और पंजाब का सबसे विवादित मुद्दा एसवाईएल पर सवाल किया तो वह जवाब देने बचे और कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता।

पार्टी ने नारा भी किया लॉन्च

साथ ही, सीएम मान ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए एक नारा भी दिया। हरियाणा विस चुनाव के लिए आप का नाम है:- बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल। इस नारे के साथ आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

फिरौती का उद्योग बना गया हरियाणा

सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में तो डबल इंजल की सरकार चल रही है। यह पीएम कहते रहते हैं. लेकिन यहां पर तीन इंजन अब तक आ गए हैं और बीच बीच में ये इंजन बदलते रहते हैं। आज फिरौती का उद्योग हरियाणा बन गया है। हरियाणा के किसानों को आंदोलन में कुचला गया है, ये सभी ने देखा है। हरियाणा में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। संजय सिंह ने अग्निवीर योजना पर भी भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि हरियाणा में हर गांव में सेना में भर्ती होते हैं, लेकिन इन्होंने भारत की सेना को ठेके पर कर दिया।

20 जुलाई को होगा केजरीवाल की गारंटी का ऐलान

हरियाणा प्रभारी संदीप पाठक ने कहा कि हर में पार्टी हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में हमने साढ़े 6 हजार गांवों में जनसवांद किया और जनता बदलाव की मांग कर रही है और यहां पर अपने लाल केजरीवाल की तरफ देख रही है। 20 जुलाई को टॉउन हॉल होगा और केजरीवाल की गारंटी का ऐलान किया जाएगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story