Haryana Assembly Election: जजपा-एएसपी ने घोषित किए 19 उम्मीदवार, देखें गठबंधन की पहली लिस्ट

Haryana Assembly Election 2024: पहली सूची में आजाद सामाज पार्टी ने चार उम्मीदवार और जजपा ने 15 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।

Viren Singh
Published on: 4 Sep 2024 2:32 PM GMT (Updated on: 4 Sep 2024 2:38 PM GMT)
Haryana Assembly Election
X

Haryana Assembly Election (सोशल मीडिया) 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के चुनावी रण में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण की पार्टी आजाद समाज पार्टी (एएसपी) साथ मिलकर उतरे हैं। विधानसभा चुनावको लेकर दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ है। बुधवार को जजपा और एएसपी ने हरियाणा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। दोनों दलों ने संयुक्त रूप से पहली सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

पहली सूची में इतने नाम घोषित

पहली सूची में आजाद सामाज पार्टी ने चार उम्मीदवार और जजपा ने 15 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। जजपा की पहली सूची में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का नाम भी शामिल किया गया है, उन्हें उचाना सीट से उतारा गया है। दिग्विजय चौटाला डबवाली सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, बात आजाद सामाज पार्टी की करें तो पहली सूची में सोहेल, डॉ अशोक कश्यप, विनेश गुर्जर और हरिता बैंसला को जहग दी गई है।

जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नाम

उचाना - दुष्यंत चौटाला

डबवाली - दिग्विजय चौटाला

जुलाना - अमरजीत ढांडा

दादरी - राजदीप फौगाट

गोहाना - कुलदीप मलिक

बावल - रामेश्वर दयाल

मुलाना - डॉ रविंद्र धीन

रादौर - राजकुमार बुबका

गुहला - कृष्ण बाजीगर

जींद - इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत

नलवा - विरेंद्र चौधरी

तोशाम - राजेश भारद्वाज

बेरी - सुनील दुजाना सरपंच

अटेली - आयुषी अभिमन्यु राव

होडल - सतवीर तंवर

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशियों के नाम

सोहना - विनेश गुर्जर

पलवल - हरिता बैंसला

सढौरा - सोहेल

जगाधरी - डॉ अशोक कश्यप

जानिए सीटों का बंटवारा

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जेजेपी और एएसपी के बीच गठबंधन हुआ है। 90 विधानसभा सीटों पर जेजेपी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एएसपी को 20 सीटें मिली हैं। गठबंधन करते समय दुष्यंत चौटाला ने अपने समर्थकों को आश्वासन दिया कि पिछली गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा और भविष्य में भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'हम दोनों (वह और चंद्रशेखर आजाद) 36 साल के हैं। हम किसानों और श्रमिकों को सशक्त बनाएंगे। वहीं, चन्द्रशेखर ने कहा कि हमने इस गठबंधन पर लंबे समय से काम किया है और हम हरियाणा को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

दलित-जाट है अहम भूमिका में

दरअसल, हरियाणा की सत्ता में दलित-जाट वोटर काफी अहम भूमिका निभाते हैं। इसी को देखते हुए विधानसभा चुनाव 2024 में जजपा और एएसपी के बीच गठबंधन हुआ है। बीते विधानसभा चुनाव में जजपा ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इससे पहले हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच भी गठबंधन हो चुका है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story