Haryana Election 2024: बन गई बात, 'आप' और कांग्रेस आएंगे साथ!, दीपक बाबरिया का बड़ा बयान

Haryana Election 2024: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच हरियाणा चुनाव में गठबंधन को लेकर आज बैठक हुई।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 7 Sep 2024 4:15 PM GMT (Updated on: 7 Sep 2024 4:34 PM GMT)
Haryana Election 2024
X

Haryana Election 2024 (Pic: Social Media)

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपने समीकरण मजबूत करने शुरु कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी गठबंधन करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। दोनों पार्टियों की आज चुनाव को लेकर बैठक हुई। गठबंधन को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। मगर बैठक के बाद हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "गठबंधन जल्द ही अंतिम रूप ले लेगा। आप को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं।" इस बयान के बाद माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच जल्द ही गठबंधन हो सकता है।

90 सीटों पर लड़ने की तैयारी

आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी प्रवक्ता ने इसे लेकर बयान दिया था। प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कहा कि पार्टी हरियाणा के सभी 90 सीटों चुनाव लड़ेगी। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर गठबंधन की तस्वीर साफ नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी अगले एक दो दिनों में ऐलान भी कर सकती है। हालांकि आज आप और कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस प्रभारी के बयान के बाद माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों में गठबंधन हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। साथ ही उम्मीदवार भी बदल सकते हैं।

भाजपा को नुकसान

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा को नुकसान हो सकता है। भाजपा में उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के बाद घमासान मचा है। तमाम मंत्री और कद्दावर नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। भाजपा कमजोर होती नजर आ रही है। ऐसे में अगर दोनों पार्टियों का गठबंधन होता है तो बड़ी मुश्किल पैदा हो सकती है। हरियाणा से सटे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी है। कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव के बाद नए कलेवर में नजर आ रही है। दोनों का गठबंधन गुल खिला सकता है। फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई पुख्ता खबर नहीं सामने आई है। दोनों पार्टियों में बैठक का दौर जारी है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story