Haryana Election 2024 : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर आज लग सकती है मुहर

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर मुहर लग सकती है।

Rajnish Verma
Published on: 6 Sep 2024 10:00 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2024 11:19 AM GMT)
Haryana Election 2024 : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर आज लग सकती है मुहर
X

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव - 2024 का ऐलान होने के बाद से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दलों के बीच होड़ जैसी मच गई है, हर कोई जीत के दावे कर रहा है। राजनीति दल एक-दूसरे के साथ गठबंधन तक करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच शुक्रवार को गठबंधन पर मुहर लग सकती है, हालांकि इससे पहले भी बैठक हो चुकी है, लेकिन सीटों को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गंठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है, आज शुक्रवार को आखिरी दौर की बातचीत होनी है। ऐसा माना जा रहा है कि बातचीत के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव की रणनीति को लेकर आज देरशाम कांग्रेस की बैठक होगी, इस बैठक में गठबंधन सहित कई मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी मांग रही ज्यादा सीट

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, जिन पर चुनाव होना है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को पांच सीटें देने का मन बनाया है, हालांकि आम आदमी पार्टी इसके लिए तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी ने इससे ज्यादा सीटों की मांग की है। बीते लोकसभा चुनाव में अपनी जीत से गदगद कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कोई भी हीलाहवाली के मूड में नहीं है, इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय ले रही है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने हरियाणा में 66 सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों पर भी विचार कर लिया है।

चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी एक अलग रणनीति पर काम कर रही है। वह अपने नेताओं को नामांकन के लिए लिए सिर्फ दो दिन का ही समय देना चाह रही है। इसके साथ ही पिछले चुनाव में जिन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई थी, वहां नए प्रत्याशी पर दांव लगाने के मूड में है। वहीं, आम आदमी पार्टी की कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची पर नजर है। वह अभी प्रतीक्षा की स्थिति में नजर आ रही है। कोई भी पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। हालांकि यह बताया जा रहा है हरियाणा में आम आदमी पार्टी कम से कम 10 सीटें मांग रही है, ऐसे में अब देखना होगा कि कांग्रेस कितनी सीटें देती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story